अब तक कितने विभागों में सरकारी पदों पर हो चुकी भर्ती बताएंगे सीएम शिवराज सिंह

भोपाल.
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जुलाई में होने वाली सभाओं और चुनाव कार्यक्रमों में प्रदेश की जनता को यह रिपोर्ट देंगे कि 1.15 लाख सरकारी पदों की भर्ती के लिए की जा रही कार्यवाही में अब तक कितने पदों पर भर्ती की जा चुकी है। मुख्यमंत्री चौहान चाहते हैं कि अब वे चुनाव के पहले हर उस बात को प्रामाणिक तथ्यों के साथ जनता के बीच बताएं जिसे करने के लिए उन्होंने या सरकार ने घोषणा की है। इसी के आधार पर जो कहा सो किया के फार्मूले को साबित करने की भी तैयारी की जा रही है।

फरवरी मार्च में हुई चुनावी सभाओं और कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री चौहान ने कहा था कि अगस्त तक 1.15 लाख पदों पर सरकारी भर्ती की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसी के चलते अब यह डेटा जुटाने की तैयारी की जा रही है कि किस विभाग में कितने रिक्त पदों की भर्ती की गई है? साथ ही रिक्त पदों पर भर्ती के विपरीत ज्वाइन करने वाले युवाओं की संख्या के बारे में भी पूछा जा रहा है ताकि आगामी कार्यक्रमों में इसे बताया जा सके।

मुख्यमंत्री चौहान के निर्देशों के परिप्रेक्ष्य में सामान्य प्र्रशासन विभाग ने राज्य शासन के विभिन्न विभागों में चल रही एक लाख रिक्त पदों पर भर्ती संबंधी जानकारी निर्धारित प्रपत्र में पोर्टल पर देने के लिए कहा है। विभाग प्रमुखों को जानकारी संबंधी प्रपत्रों को समय-समय पर अपडेट करने के भी निर्देश दिए गए हैं। विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिव से कहा गया है कि कि वे अपने विभाग से संबंधित प्रपत्रों को 27 जून तक हर हाल में अपडेट करेंगे।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

विकास कार्यों में नही होगी कोई कमी -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

विकास कार्यों में नही होगी कोई कमी -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

​रायपुर         छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश की जनता की समस्याओं के त्वरित…

6 hours ago
रसिंहपुर के डायल-112 हीरोज ट्रेन से गिरकर घायल हुए व्यक्ति को त्वरित सहायता पहुँचाकर कराया अस्पताल में भर्ती

रसिंहपुर के डायल-112 हीरोज ट्रेन से गिरकर घायल हुए व्यक्ति को त्वरित सहायता पहुँचाकर कराया अस्पताल में भर्ती

भोपाल  नरसिंहपुर जिले के थाना गाडरवारा अंतर्गत चौकी सालीचौका क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता,…

6 hours ago

सड़क दुर्घटना में चकनाचूर पेल्विस (श्रोणि) की हड्डी का सफल ऑपरेशन, सिम्स में युवक को मिला नया जीवन

रायपुर सड़क दुर्घटना में चकनाचूर पेल्विस (श्रोणि) की हड्डी का सफल ऑपरेशन, सिम्स में युवक…

6 hours ago
देश में शीघ्र लागू होगी समान नागरिक संहिता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

देश में शीघ्र लागू होगी समान नागरिक संहिता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देश में एक निशान, एक विधान…

6 hours ago
डीजीपी कैलाश मकवाना ने वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24के लिए घोषित किए के.एफ. रुस्तम जी पुरस्कार

डीजीपी कैलाश मकवाना ने वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24के लिए घोषित किए के.एफ. रुस्तम जी पुरस्कार

भोपाल  पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाना द्वारा वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24 के लिए प्रतिष्ठितके.एफ. रुस्तम जी…

6 hours ago
छतरपुर के लकड़ी फर्नीचर उद्योग को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान

छतरपुर के लकड़ी फर्नीचर उद्योग को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान

भोपाल छतरपुर के एक जिला एक उत्पाद लकड़ी फर्नीचर उद्योग को राष्ट्रीय बाज़ार, आधुनिक डिज़ाइन,…

7 hours ago