CG : नारायणपुर में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, रायपुर में रणनीतिक बैठक जारी…

नारायणपुर । छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई लगातार तेज हो रही है। ताजा जानकारी के मुताबिक नारायणपुर, दंतेवाड़ा और बीजापुर की सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच ज़बरदस्त मुठभेड़ जारी है। सूत्रों के अनुसार, इस एनकाउंटर में कई नक्सलियों के मारे जाने और घायल होने की आशंका है। हालांकि अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

रायपुर में बड़ी बैठक
इसी बीच राजधानी रायपुर के मेफ़ेयर होटल में नक्सल उन्मूलन को लेकर उच्चस्तरीय बैठक भी चल रही है। बैठक में राज्य और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के शीर्ष अधिकारी मौजूद हैं। नक्सल प्रभावित जिलों में सुरक्षा बलों की तैनाती और आने वाले महीनों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जा रही है। बैठक का मुख्य एजेंडा है – नक्सली गढ़ में दबाव बढ़ाना और विकास योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुँचाना।

बस्तर में जवानों का पराक्रम
बैठक के दौरान ही बस्तर से आई इस मुठभेड़ की खबर ने सुरक्षा एजेंसियों का ध्यान खींचा है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि मुठभेड़ स्थल पर अतिरिक्त बल भेजा गया है और पूरे घटनाक्रम पर शीर्ष अफसर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

कितनी हानि?
फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि कितने नक्सली मारे गए हैं और पुलिस की ओर से कोई नुकसान हुआ है या नहीं। स्थानीय पुलिस का कहना है कि जैसे ही मुठभेड़ समाप्त होगी, आधिकारिक आंकड़े और विस्तृत जानकारी जारी की जाएगी। इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।

See also  CG : धान खरीदी की प्रक्रिया पारदर्शी और सुगम हो, किसानों को न हो परेशानी : कलेक्टर कुणाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *