जीएसटी में बदलाव से राज्य और देश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई गति, कारोबारियों और आमजन को मिलेगा लाभ : मुख्यमंत्री साय

रायपुर,

 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में राज्य के विभिन्न व्यावसायिक संघों के प्रतिनिधियों ने भेंट कर जीएसटी में किए गए सुधारों के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि जीएसटी ने न केवल व्यापार जगत को सशक्त किया है, बल्कि पारदर्शिता और कर संग्रहण में भी उल्लेखनीय वृद्धि की है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था भारत को वैश्विक व्यापार में और अधिक प्रतिस्पर्धी बनाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की कर व्यवस्था में अब तक का सबसे बड़ा सुधार माने जाने वाला वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) राज्य और देश के व्यापार जगत को नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है। जीएसटी में किए गए हालिया सुधारों से राज्य के उद्योगों और व्यापारियों के साथ-साथ आमजन को भी महत्वपूर्ण राहत मिली है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के कर संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे विकास कार्यों के लिए अधिक संसाधन उपलब्ध होंगे। यह सुधार भविष्य की अर्थव्यवस्था को नई ऊँचाइयों तक ले जाने में सहायक सिद्ध होगा।

इस अवसर पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत सहित राज्य के विभिन्न व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Admin

Recent Posts

 राजनांदगांव : सुशासन तिहार 2026 – नारायण के लिए खुशियों से भरा रहा सुशासन तिहार

राजनांदगांव : सुशासन तिहार 2026 – नारायण के लिए खुशियों से भरा रहा सुशासन तिहार

- जनसमस्या निवारण शिविर में तत्काल मिला नि:शुल्क ड्रायविंग लाईसेंसराजनांदगांव । सुशासन तिहार में डोंगरगांव…

8 minutes ago
सुशासन तिहार 2026 – सतीशा साहू ने महतारी वंदन योजना के लिए तत्काल कराया ई-केवायसी

सुशासन तिहार 2026 – सतीशा साहू ने महतारी वंदन योजना के लिए तत्काल कराया ई-केवायसी

- सरकार दे रही महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा- जनसमस्या निवारण शिविर में जनमानस के समस्याओं…

10 minutes ago
राजनांदगांव : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय मिशन लाइफ प्रशिक्षण आयोजित – मिशन लाइफ की थीम क्लीन एनर्जी पर आधारित

राजनांदगांव : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय मिशन लाइफ प्रशिक्षण आयोजित – मिशन लाइफ की थीम क्लीन एनर्जी पर आधारित

- प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग के…

12 minutes ago
राजनांदगांव : ग्राम रीवागहन में नाली निर्माण कार्य हेतु 5 लाख 91 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

राजनांदगांव : ग्राम रीवागहन में नाली निर्माण कार्य हेतु 5 लाख 91 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

राजनांदगांव । मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह ने मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना…

14 minutes ago
राजनांदगांव : वॉक इन के माध्यम से स्त्रीरोग विशेषज्ञ के 1 पद पर संविदा भर्ती हेतु 2 जून तक आवेदन आमंत्रित

राजनांदगांव : वॉक इन के माध्यम से स्त्रीरोग विशेषज्ञ के 1 पद पर संविदा भर्ती हेतु 2 जून तक आवेदन आमंत्रित

राजनांदगांव । जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) अंतर्गत प्रशासकीय स्वीकृति के आधार पर स्त्रीरोग विशेषज्ञ…

15 minutes ago
बर्खास्तगी के बाद भी ग्रेच्युटी रोकना गलत, कोर्ट ने भुगतान का दिया आदेश

बर्खास्तगी के बाद भी ग्रेच्युटी रोकना गलत, कोर्ट ने भुगतान का दिया आदेश

ग्वालियर पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के एक कर्मचारी की बर्खास्तगी के बाद ग्रेच्युटी रोकने…

24 minutes ago