शिवराज ‘मामा’ के बाद राजनीति में आई नई पहचान, सीएम मोहन यादव को मिली ‘जीजाजी’ की खुशी

रीवा 

शिवराज सिंह चौहान को भला कौन नहीं जानता.. 18 साल तक जनता के बीच उन्होंने एक ऐसा इमोशनल कनेक्शन बनाया कि आज भी बूढ़े, जवान और बच्चे उन्हें मामा कहकर पुकारते हैं। लेकिन अब एमपी की राजनीति में एक और नये रिश्ते का तड़का लग गया है। ये तड़का लगाया है एमपी की लोकगायिका राखी द्विवेदी ने। उन्होंने एक जनसभा में सीएम डॉ. मोहन यादव को संबोधित करते हुए एक गीत गाया। 'दिलदारों में दिलदार…मोहन जीजाजी हमार' गीत (Dildaron me dildar song) की एक पंक्ति में आया ये शब्द 'मोहन जीजाजी हमार' सुनकर पहले तो सीएम शरमा गए, लेकिन बाद में उन्होंने राखी के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया, फिर आभार स्वरूप लोक गायिका को नकद राशि का इनाम भी दिया।

दरअसल, हाल ही में रीवा के देवतालाब में एक जनसभा आयोजित की गई थी। सीएम मोहन यादव जनता को संबोधित करने यहां पहुंचे थे। वहां उपस्थित एक लोक गायिका राखी द्विवेदी, जिन्होंने भरी जनसभा में गीत गाकर हर किसी का दिल जीत लिया। खुद सीएम मोहन यादव भी उनके इस तरह के संबोधन से खुश नजर आए।

गीत सुनकर शरमा गए थे सीएम

जैसे ही लोक गायिका राखी द्विवेदी (Folk singer Rakhi diwedi) ने मंच पर सीएम को संबोधित करते हुए ये गीत गाना शुरू किया, पहले तो सीएम शरमाते नजर आए, उन्होंने अपना चेहरा हाथों से ढंक लिया। लेकिन फिर वे मुस्कुराए और पूरा गीत सुनकर गदगद हो गए।

सीएम ने दी मंजूरी, तब गाया गाना

राखी द्विवेदी ने ये गाना ऐसे ही नहीं गा दिया। उन्होंने इस गीत को मंच से माइक पर गाने के लिए बाकायदा पहले सीएम मोहन यादव की अनुमति ली थी। सीएम से अनुमति के बाद ही वे इस गीत को गा पाईं।

सीएम इतने खुश हुए कि दे दिया इनाम, बोले ये मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान

लोक गायिका राखी के इस गीत को सुनकर सीएम मोहन यादव इतने खुश हो गए कि वो खुद को रोक नहीं पाए। जैसे ही गीत पूरा हुआ, उन्होंने राखी द्विवेदी को 50, 000 रुपए का नकद इनाम भी दिया। यही नहीं उन्होंने लोक गायिका की सराहना करते हुए कहा कि, विंध्य की मिट्टी और यहां की लोक संस्कृति उनका गर्व है। जनता का यह अपनापन उनके लिए सबसे बड़ा सम्मान है।'

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा सॉन्ग

लोक गायिका राखी द्विवेदी का गाया ये गीत सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। इस गीत के बोल सुनकर यूजर्स का कहना है कि अब मामा नहीं, 'जीजाजी' चलेगा। एक ने कहा कि वाह क्या गीत बनाया है। वहीं किसी ने कमेंट किया है कि MP को एक नया रिश्तेदार मिल गया है। एक यूजर ने लिखा है, मोहन जीजाजी, दिलदारों में दिलदार।'

एमपी की राजनीति में नए रिश्ते की एंट्री

बता दें कि एमपी की राजनीति में नेताओं को एक विशेष संबोधन के साथ पुकारने की परंपरा रही है। शिवराज सिंह चौहान को लोग मामा कहते हैं। लेकिन ये संबोधन सिर्फ कहने भर तक के लिए नहीं रहा, एक ब्रांड बन गया। अब सीएम मोहन यादव भी ब्रांड नेम के मार्ग पर अग्रसर हैं। क्योंकि राजनीतिज्ञों का कहना है कि लोक गायिका द्वारा दिया गया जीजाजी का ये संबोधन आने वाले समय में लोकप्रिय हो सकता है। जिस तरह शिवराज को मामा कहे बिना अधूरा लगता था, अगर ये सच हुआ तो जल्दी ही मोहन यादव को 'मोहन जीजाजी' कहने में ही लोग पूर्णता महसूस करेंगे।

क्या बनेगा ब्रांड

ये पहला मौका है, जब किसी मुख्यमंत्री को इस अंदाज में संबोधित किया गया है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि राजनीति में जनता का अपनापन ही एक नेता के लिए सबसे बड़ी पूंजी है। मामा कहकर लोग शिवराज सिंह चौहान से दिल से जुड़े रहे, हो सकता है, सीएम मोहन यादव भी ऐसी ही एक लोकप्रियता के साथ जन-जन के दिल में बस जाएं। अगर मोहन यादव सच में जनता का दिल जीत पाए, तो बिल्कुल मुमकिन है, लोग उन्हें 'जीजाजी ब्रांड' बना देंगे।

रीवा में सीएम का ससुराल, वहां लोग पहले से ही बुलाते हैं 'जीजाजी'

दरअसल रीवा में सीएम का ससुराल है। वहां के लोग उन्हें पहले से ही जीजाजी कहते हैं। चाहे वे छोटे हों या बड़े, सभी उन्हें जीजाजी कहकर संबोधित करते हैं। लेकिन अब इस गीत के वायरल होने के बाद, पूरा मध्यप्रदेश उन्हें जीजाजी कहता नजर आ सकता है। तो अगर आपसे कोई कहे जीजाजी का पूरा नाम क्या है?… तो बिना किसी कन्फ्यूजन के बता देना…'डॉ. मोहन यादव'… दिलदारों में दिलदार… मोहन जीजाजी हमार…

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

कृषक कल्याण वर्ष में अन्नदाताओं के सम्मान और सुविधाएं बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

कृषक कल्याण वर्ष में अन्नदाताओं के सम्मान और सुविधाएं बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंगलवार को किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट कर किसान…

21 minutes ago
नीट (UG) परीक्षा-2026 की सुरक्षा एवं निष्पक्ष संचालन को लेकर तैयारियों की व्यापक समीक्षा

नीट (UG) परीक्षा-2026 की सुरक्षा एवं निष्पक्ष संचालन को लेकर तैयारियों की व्यापक समीक्षा

भोपाल प्रदेश में 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा…

41 minutes ago
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का असर: एक फोन कॉल पर किसान की समस्या का 24 घंटे में समाधान

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का असर: एक फोन कॉल पर किसान की समस्या का 24 घंटे में समाधान

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की…

46 minutes ago
अवैध कॉलोनियों की रजिस्ट्री पर रोक नहीं लगा सकेंगे कलेक्टर, सरकार ने सीमित किए अधिकार

अवैध कॉलोनियों की रजिस्ट्री पर रोक नहीं लगा सकेंगे कलेक्टर, सरकार ने सीमित किए अधिकार

भोपाल  प्रदेश में अवैध कालोनी के नाम पर जमीन की रजिस्ट्री रोकने या उस पर…

49 minutes ago
एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले, इंदौर मेट्रो समेत कई परियोजनाओं पर ₹24,200 करोड़ खर्च को मंजूरी

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले, इंदौर मेट्रो समेत कई परियोजनाओं पर ₹24,200 करोड़ खर्च को मंजूरी

 भोपाल भोपाल के बाद सरकार ने इंदौर मेट्रो रेल परियोजना की लागत में वृद्धि के…

1 hour ago
24 जून को ग्राम पंचायतों में होगी ग्राम सभा, आवास प्लस 2.0 समेत कई मुद्दों पर मंथन

24 जून को ग्राम पंचायतों में होगी ग्राम सभा, आवास प्लस 2.0 समेत कई मुद्दों पर मंथन

रायपुर. पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा ग्राम पंचायतों को ग्राम सभाओं के माध्यम से…

1 hour ago