CG : बृहद रोजगार मेला का आयोजन 12 सितम्बर 2025 को आयोजित की गई …

दुर्ग । शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्वशासी महाविद्यालय दुर्ग रजत जयंती महोत्सव मना रहा है। इसी क्रम में जिला रोजगार कार्यालय दुर्ग के संयुक्त तत्वावधान में प्लेसमेंट सेल द्वारा बृहद रोजगार मेला 2025 का आयोजन 12 सितम्बर 2025 को आयोजित की गई है। यह कार्यक्रम महाविद्यालय परिसर में सुबह 10 बजे प्रारंभ होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के केबिनेट मंत्री एवं स्कूल शिक्षा, विधि एवं विधायी तथा ग्रामोद्योग के मंत्री गजेन्द्र यादव द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। वे इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भी रहेंगे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि इस मेले का उद्देश्य छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार एवं कौशल विकास के अवसर उपलब्ध कराना होगा।

कार्यक्रम की संयोजक महाविद्यालय की प्लेसमेंट प्रभारी डॉ. पद्मावती होंगी। उनके नेतृत्व में महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण, एनसीसी एवं एनएसएस के छात्र और प्रशासनिक स्टाफ इस मेले के सफल आयोजन हेतु सहयोग देंगे। मेले में बैंकिंग, फाइनेंस, ऑटोमोबाइल, बीपीओ, हेल्थ केयर, सुरक्षा सेवाएं और स्किल ट्रेनिंग जैसे विविध क्षेत्रों की लगभग 21 अग्रणी कंपनियां भाग लेंगी। इनमें बंदन बैंक, चोलामंडलम, एनआईआईटी, वेक्टर फाइनेंस, मुथूट माइक्रोफाइनेंस लिमिटेड, श्रीराम फाइनेंस, एक्सिस बैंक, साईराम किआ मोटर्स, फ्लिपकार्ट, मेहता स्टील, टेलीपरफॉर्मेंस बीपीओ, स्क्वेयर बिजनेस सर्विस, प्रया नर्सिंग होम केयर सोसाइटी, टेक्नोटास्क, टीवीएस ट्रेनिंग एंड सर्विसेज, परिधान, धन्वंतरि आयुर्वेद, जीडीएक्स सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड सोफे इंटेलिजेंट सिक्योरिटी सर्विस, फायर सेफ्टी एंड डिजास्टर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट, एस. आर. हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर एवं पैरामेडिकल कॉलेज, फाइंड दक्ष, कॉन्फिडेंस मैनपावर सर्विसेज (ओपीसी) प्राइवेट लिमिटेड और कात्यायनी इक्विपमेंट्स जैसी कंपनियां शामिल होंगी।

सभी कंपनियां भर्ती काउंटर स्थापित करेंगी, जहाँ छात्र सीधे एच. आर. पेशेवरों से बातचीत करेंगे, बायोडाटा जमा करेंगे, इंटरव्यू देंगे और करियर काउंसलिंग प्राप्त करेंगे। सभी छात्रों को रजिस्ट्रेशन स्थल पर तुरंत ही पंजीयन कराने की सुवधा रहेगी। साथ ही वे गूगल फार्म भरकर भी रजिस्ट्रेशन करा सकते है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि इस मेले में जिले के 21 शासकीय महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं सहित अन्य इच्छुक अभ्यर्थियों को भी आमंत्रित किया गया है। यह आयोजन छात्रों को उद्योग जगत से जोड़ने, कौशल विकास करने और रोजगार प्राप्त करने के अवसर प्रदान करेगा। इस प्रकार बृहद रोजगार मेला 2025 का आयोजन 12 सितम्बर को सुबह 10 बजे से महाविद्यालय परिसर में शुरू होगा और पूरे दिन छात्रों को रोजगार एवं कौशल विकास के अवसर प्रदान करेगा। यह आयोजन महाविद्यालय एवं जिले के युवाओं के लए रोजगार और करियर निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

kgnews

Recent Posts

Aadhaar Update: 1 जुलाई से ईमेल आईडी अपडेट करना होगा मुफ्त, UIDAI ने खत्म की ₹75 फीस

Aadhaar Update: 1 जुलाई से ईमेल आईडी अपडेट करना होगा मुफ्त, UIDAI ने खत्म की ₹75 फीस

 ग्वालियर  यदि आपके आधार कार्ड में अभी तक ईमेल आईडी अपडेट नहीं है या आप…

15 minutes ago
BJP के 7 लाख कार्यकर्ताओं की होगी ऑनलाइन परीक्षा, ऐप पर सवालों के जवाब देने पर मिलेगा डिजिटल सर्टिफिकेट

BJP के 7 लाख कार्यकर्ताओं की होगी ऑनलाइन परीक्षा, ऐप पर सवालों के जवाब देने पर मिलेगा डिजिटल सर्टिफिकेट

भोपाल  भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) आज देशभर में बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं के…

21 minutes ago
CG Deputy CM साव का कांग्रेस पर हमला, बोले- UCC पर फैला रही दुष्प्रचार; आदिवासी परंपराएं रहेंगी सुरक्षित

CG Deputy CM साव का कांग्रेस पर हमला, बोले- UCC पर फैला रही दुष्प्रचार; आदिवासी परंपराएं रहेंगी सुरक्षित

रायपुर. भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में समान नागरिक संहिता याने UCC लागू करने…

12 hours ago
Kawardha के सरकारी स्कूल में शराब पीते पकड़ा गया शिक्षक, DEO ने जांच के दिए निर्देश

Kawardha के सरकारी स्कूल में शराब पीते पकड़ा गया शिक्षक, DEO ने जांच के दिए निर्देश

कवर्धा. कवर्धा जिले के पंडरिया विकासखंड से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने…

13 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और कृषि में आधुनिक…

14 hours ago