CG : खेत गये पति और गर्भवती पत्नी, अकाशीय बिजली गिरने से पति की मौत

कोरबा। हरदी बाजार के उतरदा गांव में सोमवार को एक भयावह हादसा हुआ। खेत में काम कर रहे दंपती प्रवीण कुमार मरावी (24) और उनकी पत्नी कीर्ति मरावी (22) पर आकाशीय बिजली गिर गई।

इस हादसे में प्रवीण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी कीर्ति गंभीर रूप से घायल हो गई हैं और उनका इलाज जिला मेडिकल कॉलेज कोरबा में जारी है। जानकारी के मुताबिक, हादसे के बाद पांच महीने की गर्भवती कीर्ति लगभग एक घंटे तक बेहोश रही। होश में आने के बाद उन्होंने तुरंत अपने ससुर को फोन करके इस घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को संभालकर तुरंत जिला मेडिकल कॉलेज कोरबा ले गए। जहां डॉक्टरों ने प्रवीण कुमार मरावी को मृत घोषित कर दिया। उनकी पत्नी कीर्ति का इलाज अभी भी गंभीर हालत में चल रहा है। इस दंपती की शादी को महज आठ महीने ही हुए थे। सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि जिला मेडिकल अस्पताल से जिला अस्पताल चौकी पुलिस को मेमो मिला है। इस आधार पर मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया गया और शव को सुपुर्द किया गया।

kgnews

Recent Posts

CG : करें योग रहें निरोग – पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल

CG : करें योग रहें निरोग – पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल

रायपुर,  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं प्रेरणा से आयोजित 12वें विश्व योग…

5 minutes ago
CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित

CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित

विधायक, कलेक्टर सहित सभी वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक किया योगाभ्यासनशामुक्ति शपथ एवं वृक्षारोपण भी…

12 minutes ago
CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में साइकिल रैली का आयोजन

CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में साइकिल रैली का आयोजन

विधायक, कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना रायपुर, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के…

16 minutes ago
CG : कोटमहर गार्डन में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

CG : कोटमहर गार्डन में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

वन मंत्री केदार कश्यप ने किया योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग अपनाने का दिया…

21 minutes ago
CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 : योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का सशक्त माध्यम-सांसद बृजमोहन अग्रवाल

CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 : योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का सशक्त माध्यम-सांसद बृजमोहन अग्रवाल

कृषि उपज मण्डी परिसऱ में जिला स्तरीय योगाभ्यास का आयोजनस्वस्थ शरीर व नशामुक्त भारत का…

30 minutes ago
CG : जशपुर के प्राकृतिक वातावरण में सरना एथनिक रिजॉर्ट के कर्मचारियों और पर्यटकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

CG : जशपुर के प्राकृतिक वातावरण में सरना एथनिक रिजॉर्ट के कर्मचारियों और पर्यटकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेशरायपुर, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल…

34 minutes ago