छत्तीसगढ़

CG : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 : योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का सशक्त माध्यम-सांसद बृजमोहन अग्रवाल

कृषि उपज मण्डी परिसऱ में जिला स्तरीय योगाभ्यास का आयोजन
स्वस्थ शरीर व नशामुक्त भारत का लिया गया संकल्प

रायपुर,

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार 21 जून को जून को जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन नवीन कृषि उपज मण्डी परिसर बलौदाबाजार में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल,विशिष्ट अतिथियों,अधिकारी -कर्मचारी एवं स्कूली बच्चों की उपस्थिति में ‘‘स्वस्थ्य आयु के लिए योग‘‘ आधारित थीम पर  सामूहिक योगाभ्यास किया गया। इस अवसर पर  सांसद अग्रवाल ने स्वस्थ शरीर व नशामुक्ति की शपथ दिलाई ।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
सांसद अग्रवाल ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देते हुए कहा क़ि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आज विश्व के लगभग 177 देश के कोने कोने में योगाभ्यास किया जा रहा है।योग भारत की प्राचीन जीवन पद्धति है जिसमें वसुधैव कुटुंबकम की भावना समाहित है। योग ने केवल शारीरिक व मानसिक स्वस्थ को संतुलित करने का माध्यम है बल्कि जीवन में खुशहाली व समृद्धि भी लाता है। आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में बच्चे और युवा फ़ास्ट फ़ूड में ज्यादा रूचि  लेते हैं,जिम जाते हैं। इस खान-पान से हमारा शरीर स्वस्थ नहीं रहता जिससे मानसिक तनाव उत्पन्न होता हैं। उन्होंने कहा क़ि सभी अधिकारी -कर्मचारी और विद्यार्थी योग को अपने दिनचर्या में शामिल करें,योग हमें निरोग और ख़ुशी प्रदान करता है।


इस मौके पर कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने कहा क़ि योग हमारे लिए अमूल्य धरोहर है। योग से तन-मन स्वस्थ होने के साथ ही अनुशासन और संयम सिखाता है। जीवन में शांति और समृद्धि के लिये ये सभी जरुरी है। योग को नियमित दिनचर्या में अवश्य शामिल करना चाहिए।
सामूहिक योगाभ्यास के दौरान विभिन्न योग आसनों एवं प्राणायाम का निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार अभ्यास कराया गया। इसमें ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन, वज्रासन, पवनमुक्तासन, अर्धचक्रासन, शवासन, अनुलोम-विलोम, कपालभाति एवं ध्यान सहित अनेक योग क्रियाएं शामिल हैं।

इस अवसर पर नागरिकों को पौधे भी वितरित किये गये। जिला स्तरीय कार्यक्रम के साथ ही जिले के सभी विकासखंड,नगर पंचायत,ग्राम पंचायतों में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष सुलोचना यादव, पूर्व विधायक डॉ.सनम जांगड़े, पुलिस अधीक्षक ओ.पी.शर्मा, डीएफओ गणवीऱ धम्मशील,भारत स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी,सीईओ जिला पंचायत दिव्या अग्रवाल, जिला अध्यक्ष आनंद यादव, योगेश अग्रवाल,टेसू लाल धुरंधर,रेवा राम साहू सहित जिला प्रशासन के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

भोपाल  गुना जिले के थाना आरोन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं साहसिक कार्रवाई…

37 minutes ago
विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में गांजा, एमडी ड्रग्स, स्मैक (हेरोइन), ब्राउन शुगर, डोडाचूरा तथा…

52 minutes ago
प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

भोपाल  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन…

1 hour ago
विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

भोपाल  अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस राष्‍ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हम भारत की उस…

1 hour ago
1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

रायपुर  भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए…

1 hour ago
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

भोपाल  श्रम और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रदेश के श्रमिकों…

1 hour ago