कोरोना वायरस से बचाव के लिए लखोली वार्ड में हो रहा सेनेटाइजर स्प्रे का छिड़काव

० वार्ड पार्षद दिखा रहे जागरूकता

राजनांदगांव। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जहां एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 22 मार्च रविवार को जनता कर्फ्यू का आव्हान किया, तो वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 31 मार्च तक पूरे प्रदेश में कर्फ्यू का ऐलान कर दिया, लेकिन इसके बाद भी यह महामारी इतनी विकराल हो गई है कि बीती रात देश के प्रधानमंत्री ने 25 मार्च से 21 दिनों तक पूरे देश में कर्फ्यू घोषित कर दिया है। इस कर्फ्यू में जरूरी वस्तुओं की दुकानों को राहत दी है, यह दुकानें सुबह 7 बजे से 12 बजे तक चालू रहेंगी। इधर नगर पालिक निगम राजनांदगांव में भी अपने नगरवासियों के स्वास्थ्य को लेकर गंभीर नजर आ रहा है और पार्षदों की जागरूकता भी दिखाई दे रही है, इसलिए वे स्वयं अपने वार्डो में घूम-घूमकर नगर निगम कर्मचारियों के माध्यम से सेनेटाइजर स्प्रे का छिड़काव करवा रहे हैं। इसी क्रम में लखोली वार्ड क्रमांक 35 के पुनर्वास तथा नियोजन विभाग के चेयरमेन व अनुभवी पार्षद भागचंद साहू ने जागरूकता दिखाते हुए अपने-अपने वार्ड में सेनेटाइजर स्प्रे का छिड़काव करवाया। इस मौके पर वार्ड पार्षद के साथ सतीश ऊके व भूपेंद्र साहू (गोलू) के साथ निगम कर्मियों के द्वारा सैनिटाइजर का छिड़काव करने में मदद की गई।

See also  राजनांदगांव : अस्पताल में टूटी कुर्सियों की मरम्मत की जरूरत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *