शहडोल हिंसा: आरोपियों ने वन टीम के सामने फाड़ा सर्च वारंट, मचा हड़कंप

शहडोल
जिले के जयसिंहनगर में वन विभाग की टीम पर हमला हुआ है। इतना ही नहीं शासकीय दस्तावेजों को वन विभाग की टीम के सामने ही आरोपितों ने फाड़ फेंका है। यह घटना उस समय हुई जब वन विभाग को सूचना मिली कि अवैध रूप से इमारती लकड़ियों को जंगलों से काट कर इकट्ठा रखा गया है, जिसे जब्त करने वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी। तभी आरोपित एवं उसके अन्य साथियों ने वन टीम पर हमला बोल दिया। मामला जयसिंह नगर थाना क्षेत्र का है, जिस पर वन विभाग के कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपितों पर मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन सभी आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है।
 
मंहदेवा गांव की घटना
जयसिंहनगर वन परिक्षेत्र के मंहदेवा गांव में एक घर में इमारती लकड़ियों का एक बड़ा जखीरा रखे होने की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को मिली थी, जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एक टीम का गठन हुआ, जिसमें जयसिंह नगर के साथ गोदवाल वन परिक्षेत्र के अधिकारी शामिल हो कर मौके के लिए रवाना हुए। टीम ने मौके पर छापा मारा तो देखा कि बड़ी मात्रा में लकड़ियां घर के बाहर बाड़ियों में छुपा कर रखी गई थी। वन विभाग की टीम कार्रवाई कर रही थी।

तभी उन्हें यह जानकारी मिली कि सुरेन्द्र यादव जिसकी बाड़ी के आस पास यह लकड़ी मिली है, उसने अपने पक्के मकान के अंदर भी कुछ इमारती लकड़ी छुपा कर रखा हुआ है। टीम ने जब घर के अंदर जा कर कार्रवाई करने की कोशिश की तो, आरोपित वन विभाग की टीम से भिड़ गया और उसने कहा कि आपको घर के अंदर जाने के लिए मुझे सर्च वारंट दिखाना होगा। वन विभाग के अधिकारियों ने आरोपी को सर्च वारंट दिया और वही से बात बिगड़ गई।

बीट गार्ड ने दर्ज कराई शिकायत
पुलिस से शिकायत करते हुए बीट गार्ड सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी सुरेंद्र यादव ने सर्च वारंट देखते ही उसे वन विभाग की टीम के सामने फाड़ दिया। जब अधिकारियों ने इसका विरोध किया तो उसके साथ घर में मौजूद अन्य लोग एवं महिलाएं वन विभाग की टीम पर हावी हो गई, और गाली गलौज करते हुए अभद्र भाषाओं का प्रयोग किया है। वन विभाग ने आधी अधूरी कार्रवाई की और मौके से निकलकर थाने पहुंच कर घटना की जानकारी पुलिस को दी।

आरोपी फरार, मामला दर्ज
थाना प्रभारी जयसिंहनगर अजय कुमार बैगा ने बताया कि वन विभाग की टीम के साथ शासकीय कार्य में बाधा,गाली गलौज कर शासकीय दस्तावेज को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया है। बीट गार्ड की शिकायत पर आरोपी सुरेंद्र यादव,नरेंद्र यादव,बाबूलाल एवं दो अन्य के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी फरार हैं,जल्द उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

CG : सुकमा में आंधी-तूफान ने मचाई तबाही …

CG : सुकमा में आंधी-तूफान ने मचाई तबाही …

सुकमा. तोंगपाल क्षेत्र में आए तेज तूफान और मूसलाधार बारिश ने व्यापक तबाही मचाई है.…

10 minutes ago
CG : CBI ने भिलाई में मारी रेड, पीएससी घोटाले में कार्रवाई …

CG : CBI ने भिलाई में मारी रेड, पीएससी घोटाले में कार्रवाई …

रायपुर। पीएससी घोटाले में सीबीआई ने बुधवार को पूर्व सचिव जेके धुव्र के यहां दबिश…

21 minutes ago
भगवान देवनारायण का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत, उन्होंने मानव सेवा को ही माना अपना धर्म : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भगवान देवनारायण का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत, उन्होंने मानव सेवा को ही माना अपना धर्म : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भगवान देवनारायण का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत, उन्होंने मानव सेवा को ही माना अपना…

1 hour ago
पेयजल आपूर्ति में कोई कमी न रहे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

पेयजल आपूर्ति में कोई कमी न रहे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

पेयजल आपूर्ति में कोई कमी न रहे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव सूखे पेयजल स्रोतों की…

1 hour ago
विश्व पर्यावरण दिवस पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल आयोजित करेगा पोस्टर प्रतियोगिता

विश्व पर्यावरण दिवस पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल आयोजित करेगा पोस्टर प्रतियोगिता

विश्व पर्यावरण दिवस पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल आयोजित करेगा पोस्टर प्रतियोगिता प्रकृति से प्रेरित…

2 hours ago
CG : रायपुर में पूर्व कलेक्टर का निधन …

CG : रायपुर में पूर्व कलेक्टर का निधन …

रायपुर। छत्तीसगढ़ के 1972 बैच के वरिष्ठ रिटायर्ड आईएएस अधिकारी बीकेएस रे का कल देर…

2 hours ago