भगवान देवनारायण का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत, उन्होंने मानव सेवा को ही माना अपना धर्म : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भगवान देवनारायण का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत, उन्होंने मानव सेवा को ही माना अपना धर्म : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री उज्जैन के जमालपुरा में चल रहे देवनारायण कथा महोत्सव में वीसी से हुए शामिल

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भगवान देवनारायण सिर्फ़ गुर्जर समाज के आराध्य देव ही नहीं, बल्कि न्याय, लोक कल्याण, सेवा और पराक्रम के प्रतीक हैं। उनका पूरा जीवन पूरे समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने अपने कर्मों से यह सिद्ध किया कि धर्म का वास्तविक स्वरूप मानवता की सेवा और कमजोरों की रक्षा में निहित है‌। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) से उज्जैन जिले के ग्राम जमालपुरा में आयोजित देवनारायण कथा महोत्सव को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कथा महोत्सव आयोजकों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान देवनारायण मंदिर परिसर में लगातार छठें वर्ष 7 दिवसीय कथा का आयोजन धर्म प्रेमियों के लिए सोने गर सुहागा की तरह है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान देवनारायण लोक देवता हैं। वे भगवान विष्णु के अवतार माने जाते हैं। उनका ननिहाल उज्जैन है़ वे 12 वर्ष तक उज्जैन में ही रहे। उनका जीवन सदैव जनसेवा और लोक कल्याण को समर्पित रहा। सेवा ही भारतीय संस्कृति का सबसे बड़ा धर्म हैं। हम सबको इसी भावना के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

प्रसिद्ध कथा वाचक पं. ईश्वर सिंह गुर्जर (भगत जी), रामचन्द्र जी, निर्भय सिंह आंजना, वीरेन्द्र आंजना, मानसिंह चौधरी, हीरालाल आंजना सहित बड़ी संख्या में स्थानीय धर्म प्रेमी उपस्थित थे।

 

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

CG :फार्म हाउस में 7 लाख की चोरी, हथियारबंद बदमाश CCTV में कैद …

CG :फार्म हाउस में 7 लाख की चोरी, हथियारबंद बदमाश CCTV में कैद …

बिलासपुर। इवेंट आर्गनाइजर के फार्म हाउस पर हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों…

2 minutes ago
CG : महिला अधिकारी के रायपुर निवास में ED की रेड …

CG : महिला अधिकारी के रायपुर निवास में ED की रेड …

रायपुर। CGPSC भर्ती घोटाला में पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक के रायपुर स्थित निवास में…

13 minutes ago
CG : संबलपुर बायपास में लगी भीषण आग पर पुलिस की त्वरित कार्यवाही, बड़ा हादसा टला …

CG : संबलपुर बायपास में लगी भीषण आग पर पुलिस की त्वरित कार्यवाही, बड़ा हादसा टला …

धमतरी। देर रात संबलपुर बायपास मार्ग के किनारे अचानक आग लगने की सूचना प्राप्त होते…

19 minutes ago
बस्तर को मिली बड़ी सौगात: NIA स्पेशल कोर्ट खुलने से तेजी से निपटेंगे पुराने केस

बस्तर को मिली बड़ी सौगात: NIA स्पेशल कोर्ट खुलने से तेजी से निपटेंगे पुराने केस

जगदलपुर. बस्तर संभाग में लंबे समय से लंबित एनआईए मामलों के निपटारे की दिशा में…

28 minutes ago
CG : सुकमा में आंधी-तूफान ने मचाई तबाही …

CG : सुकमा में आंधी-तूफान ने मचाई तबाही …

सुकमा. तोंगपाल क्षेत्र में आए तेज तूफान और मूसलाधार बारिश ने व्यापक तबाही मचाई है.…

31 minutes ago
भोजशाला में बनेगा भव्य सरस्वती लोक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोजशाला में बनेगा भव्य सरस्वती लोक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोजशाला में बनेगा भव्य सरस्वती लोक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव राजा भोज की कर्मस्थली धार…

36 minutes ago