CG : साइक्लोथॉन टूर दे बलौदा का आयोजन 28 सितंबर को

आयोजन का पोस्टर किया गया लांच, प्रतियोगिता में पंजीयन की अंतिम तिथि 20 सितंबर

सभी को साइक्लोथॉन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील

रायपुर, छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष और विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर बलौदाबाज़ार में 28 सितंबर 2025 को एक भव्य साइक्लोथॉन टूर दे बलौदा का आयोजन किया जाएगा। साइकिल रेस 28 सितंबर को सुबह 6 बजे से प्रारंभ होगी। इसके लिए 27 सितंबर को शाम 5 बजे जिला ऑडिटिरियम में ओरिएंटेशन वर्कशॉप और किट वितरित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर के 18 वर्ष से अधिक आयु के महिला और पुरुष साइक्लिस्ट शामिल हो सकते हैं। बलौदाबाज़ार- भाटापारा जिले के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और वनमंडलाधिकारी ने सभी से इस आयोजन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की है।

प्रतियोगिता दो श्रेणियों में पहली बार बलौदाबाज़ार में
पहला श्रेणी में भाटापारा ज़िले के निवासियों के लिए और दूसरी श्रेणी अन्य ज़िले अथवा राज्य के निवासियों के लिए। दोनों श्रेणियों में महिला एवं पुरुष वर्ग में पृथक पुरस्कार दिए जाएंगे। बलौदाबाज़ार जिले के प्रतिभागियों के लिए पुरुष वर्ग में प्रथम पुरस्कार 25 हजार रूपए, द्वितीय पुरस्कार 15 हजार रूपए और तृतीय पुरस्कार 10 हजार रूपए प्रदान किए जाएंगें। इसी प्रकार महिला वर्ग में भी प्रथम पुरस्कार 25 हजार रूपए, द्वितीय पुरस्कार 15 हजार रूपए और तृतीय पुरस्कार 10 हजार रूपए प्रदान किए जाएंगें।


        जिले के बाहर के प्रतिभागियों के लिए पुरुष वर्ग में प्रथम पुरस्कार 25 हजार रूपए, द्वितीय पुरस्कार 15 हजार रूपए और तृतीय पुरस्कार 10 हजार रूपए, इसी प्रकार महिला वर्ग में भी प्रथम पुरस्कार 25 हजार रूपए, द्वितीय पुरस्कार 15 हजार रूपए और तृतीय पुरस्कार 10 हजार रूपए प्रदाय किया जाएगा। इसके अलावा – यंग राइडर और वेटरन राइडर्स के विशेष पुरस्कार भी दिए जाएँगे। साथ ही इन श्रेणियों में 10-15 टोकन ऑफ एप्रिशिएशन पुरस्कार भी दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में पंजीयन की अंतिम तिथि 20 सितंबर 2025 रखी गई है।

kgnews

Recent Posts

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस से 28 जुलाई तक वन विहार में बाघ सप्ताह का होगा आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस से 28 जुलाई तक वन विहार में बाघ सप्ताह का होगा आयोजन

भोपाल  अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के उपलक्ष्य में वन विहार राष्ट्रीय उद्यान द्वारा आयोजित ‘बाघ सप्ताह’…

20 minutes ago
भोपाल-इंदौर समेत 43 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिन रेड और ऑरेंज चेतावनी जारी

भोपाल-इंदौर समेत 43 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिन रेड और ऑरेंज चेतावनी जारी

भोपाल  सावन महीने के पहले प्रदेश में वर्षा की झड़ी लग गई। बीते दो दिन…

20 minutes ago
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0″ अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0″ अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व एवं पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा के मार्गदर्शन…

30 minutes ago
मध्यप्रदेश के नए मुख्य सचिव बने अशोक बर्णवाल, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए आदेश

मध्यप्रदेश के नए मुख्य सचिव बने अशोक बर्णवाल, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए आदेश

भोपाल मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव…

35 minutes ago
53 करोड़ रुपये की बोगस बिलिंग के मास्टरमाइंड को राज्य GST ने किया गिरफ्तार

53 करोड़ रुपये की बोगस बिलिंग के मास्टरमाइंड को राज्य GST ने किया गिरफ्तार

रायपुर.  छत्तीसगढ़ राज्य GST विभाग ने फर्जी बिलिंग एवं बोगस इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) के…

45 minutes ago
मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों पर अवैध उर्वरक एवं कीटनाशक के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई

मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों पर अवैध उर्वरक एवं कीटनाशक के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई

रायपुर.  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के किसानों को गुणवत्तायुक्त कृषि आदान समय पर उपलब्ध कराने तथा…

45 minutes ago