CG : सरगुजा जिले में घाघझरिया व्यपवर्तन योजना के लिए 423.91 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति

रायपुर, राज्य शासन द्वारा सरगुजा जिले के विकासखंड लुण्ड्रा अंतर्गत घाघझरिया व्यपवर्तन योजना के एल.बी.सी. (Left Bank Canal) निर्माण कार्य को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस योजना के लिए  कुल  चार करोड़ तेईस लाख इक्यानबे हजार रुपए की  स्वीकृत की गई है।

इस योजना के पूर्ण होने पर 100 हेक्टेयर खरीफ एवं 50 हेक्टेयर रबी सहित कुल 150 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। यह पहल जिले के किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने, कृषि उत्पादन क्षमता बढ़ाने और उनकी आय में वृद्धि करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
निर्माण कार्य स्वीकृत राशि एवं निर्धारित समयावधि में ही पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया गया है। कार्य प्रारंभ करने से पूर्व ड्रॉइंग एवं डिज़ाइन की स्वीकृति, तकनीकी स्वीकृति तथा निविदा प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से संपन्न किया जाएगा। निविदा केवल तभी आमंत्रित की जाएगी जब कम से कम 75 प्रतिशत बाधा-रहित भूमि उपलब्ध हो।

योजना के कार्य में गुणवत्ता, वित्तीय अनुशासन और मितव्ययिता को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाएगी। भू-अर्जन की स्थिति में स्वीकृत राशि की सीमा के भीतर ही व्यय किया जाएगा तथा कार्य की प्रगति निर्धारित समयसीमा में सुनिश्चित की जाएगी। विलंब की स्थिति में अनुबंध अनुसार दंडात्मक प्रावधान लागू किए जाएंगे।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी नागरिकों की समस्याएं – जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के दिए निर्देश

राजनांदगांव : कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी नागरिकों की समस्याएं – जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के दिए निर्देश

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के…

8 minutes ago
बलौदाबाजार में 39 नई सहकारी समितियों को मिली POS मशीन, खाद वितरण हुआ शुरू

बलौदाबाजार में 39 नई सहकारी समितियों को मिली POS मशीन, खाद वितरण हुआ शुरू

बलौदाबाजार/रायपुर. शासन की महत्वपूर्ण किसान हितकारी ग्रामीण सेवा सहकारी समितियों के पुनगर्ठन योजना अंर्तगत जिले…

1 hour ago
जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर… और सामने थी बदलाव की बड़ी कहानी

जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर… और सामने थी बदलाव की बड़ी कहानी

जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर... और सामने थी बदलाव की बड़ी कहानी…

1 hour ago
रक्षाबंधन पर बहनें करेंगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन की बसों में सफर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

रक्षाबंधन पर बहनें करेंगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन की बसों में सफर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

रक्षाबंधन पर बहनें करेंगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन की बसों में सफर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव परिवहन…

1 hour ago
विकास, विश्वास और सुशासन का सेतु बना कोण्डापल्ली का बेली ब्रिज

विकास, विश्वास और सुशासन का सेतु बना कोण्डापल्ली का बेली ब्रिज

विकास, विश्वास और सुशासन का सेतु बना कोण्डापल्ली का बेली ब्रिज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

1 hour ago