उत्तर बस्तर कांकेर : दसपुर एवं अंजनी उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 07 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

उत्तर बस्तर कांकेर, 27 जून 2023

तहसील कांकेर अंतर्गत ग्राम पंचायत दसपुर और ग्राम पंचायत अंजनी में शासकीय उचित मूल्य दुकान को संचालित करने के लिए आबंटन किये जाने हेतु एसडीएम कांकेर द्वारा 07 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए वृहत्ताकार आदिम जाति सेवा सहकारी समिति, कृषि साख समितियां, वन सुरक्षा समिति, महिला स्व-सहायता समूह, ग्राम पंचायत एवं अन्य सहकारी समितियों जो शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालित करने के इच्छुक हैं, वे समस्त दस्तावेजों के साथ 07 जुलाई तक अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कांकेर में कार्यालयीन समय में आवेदन जमा कर सकते हैं।

See also  CG : अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज की 448 पदों की भर्ती बहाल, हाईकोर्ट ने 3 महीने में प्रक्रिया पूरी करने के दिए निर्देश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *