उत्तर बस्तर कांकेर : जिले में आज 45.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज

01 जून से अब तक जिले में 73.6 मिलीमीटर औसत वर्षा

उत्तर बस्तर कांकेर, 27 जून 2023

जिले में लगातार दो दिनों से बारिश हो रही है, कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने सतर्कता बरतने के लिए सभी एसडीएम, तहसीलदारों को निर्देशित किया है, साथ ही वर्षा मापी यंत्र को दुरुस्त रखने के निर्देश दिये गये हैं। अधीक्षक भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार कांकेर जिले में आज 45.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। कांकेर तहसील में 38.9 मिली मीटर, भानुप्रतापपुर में 80.9 मिली मीटर, दुर्गूकोंदल में 61.6 मिली मीटर, चारामा में 60.4 मिली मीटर, अंतागढ़ में  21.1 मिली मीटर, पखांजूर में 41.8 मिली मीटर, नरहरपुर में 51.7 मिली मीटर और सरोना तहसील में 10.7 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। चालू मानसून के दौरान कांकेर जिले में 01 जून से अब तक 73.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।

See also  राजनांदगांव : मटन मार्केट: दुकान आवंटित किसी को, चला रहा कोई और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *