CG : नारायणपुर में 12 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण…

नारायणपुर । सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई और नए कैंपों की स्थापना से नक्सली संगठन कमजोर होता जा रहा है। इसी कड़ी में नारायणपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिले में 5 महिला समेत कुल 12 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों पर मिलाकर 18 लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने बताया कि अबूझमाड़ इलाके में लगातार नक्सल विरोधी अभियान और नवीन कैंप की स्थापना के चलते नक्सली दबाव में आए और उन्होंने मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया। सरेंडर कार्यक्रम के दौरान BSF और ITBP के अधिकारी भी मौजूद रहे।

See also  CG : कोरबा जिला पशु चिकित्सालय में जल्द शुरू होंगी आधुनिक जांच सुविधाएं, एसईसीएल कुसमुंडा ने दिए 49 लाख से अधिक...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *