मोहला : कुपोषण उन्मूलन शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल–कलेक्टर तुलिका प्रजापति

 – विभागीय समन्वय एवं सामुदायिक सहभागिता महत्वपूर्ण

– कलेक्टर तुलिका प्रजापति की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न

          मोहला । कलेक्टर तुलिका प्रजापति की अध्यक्षता में जिले में पोषण माह 2025 के सफल आयोजन एवं विभागों के मध्य समन्वय गतिविधियों की समीक्षा हेतु जिला पोषण समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, खाद्य एवं आपूर्ति, पीएचई सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। 

        कलेक्टर प्रजापति ने कहा कि कुपोषण उन्मूलन शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है, और इसके लिए विभागीय समन्वय एवं सामुदायिक सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि “हमर स्वस्थ लइका” कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। पोषण आहार का समय पर वितरण एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि पोषण पुनर्वास केंद्रों में गंभीर कुपोषित बच्चों के उपचार पर विशेष ध्यान दिया जाए।

        कलेक्टर प्रजापति ने कहा कि प्रत्येक ग्राम सभा में कुपोषण की स्थिति और उसके समाधान पर चर्चा करें। स्कूलों में आयरन-फोलिक एसिड की गोली का नियमित वितरण हो और माध्यम एवं गंभीर कुपोषित बच्चों की पहचान व प्रबंधन के साथ पोषण वाटिका का विस्तार तथा ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस और हेल्थ कैम्प में स्वास्थ्य जांच को प्राथमिकता दी जाए।

        कलेक्टर ने कहा कि पोषण माह कार्यक्रमों में विभागों और जन समुदाय का विशेष सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि बच्चों को बेहतर रूप से सुपोषित किया जा सके।

kgnews

Recent Posts

मोहन यादव कैबिनेट में बड़ा फेरबदल संभव, कई मंत्रियों की छुट्टी तो नए चेहरों को मिल सकता है मौका

मोहन यादव कैबिनेट में बड़ा फेरबदल संभव, कई मंत्रियों की छुट्टी तो नए चेहरों को मिल सकता है मौका

भोपाल  मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की मोहन यादव सरकार (Mohan Yadav Government) की तस्वीर बदलने…

37 minutes ago
जल संरक्षण में डिंडौरी ने रचा इतिहास, देश में दूसरा स्थान; 6 लाख से ज्यादा जल संरचनाएं बनीं

जल संरक्षण में डिंडौरी ने रचा इतिहास, देश में दूसरा स्थान; 6 लाख से ज्यादा जल संरचनाएं बनीं

 डिंडौरी मध्य प्रदेश का आदिवासी बहुल डिंडौरी जिला जल संरक्षण के क्षेत्र में देशभर में…

38 minutes ago
सुशासन तिहार बना आजीविका संवर्धन का आधार, मत्स्य पालक भरत निषाद को मिली ₹1 लाख की सहायता

सुशासन तिहार बना आजीविका संवर्धन का आधार, मत्स्य पालक भरत निषाद को मिली ₹1 लाख की सहायता

रायपुर  सुशासन शिविरों के माध्यम से शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ अंतिम छोर के…

10 hours ago
निगम के 06 वार्डो में होंगे 01 करोड़ 08 लाख रू. के नये विकास कार्य

निगम के 06 वार्डो में होंगे 01 करोड़ 08 लाख रू. के नये विकास कार्य

रायपुर  नगर पालिक निगम कोरबा के सर्वमंगला नगर जोनांतर्गत वार्ड क्र. 61, 64 तथा दर्री…

10 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 02 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 02 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना जावरा शहर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील…

10 hours ago
पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. कैलाश नारायण सारंग की जयंती पर देशभर में मनाया जाएगा मातृ–पितृ भक्ति दिवस

पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. कैलाश नारायण सारंग की जयंती पर देशभर में मनाया जाएगा मातृ–पितृ भक्ति दिवस

भोपाल  भारतीय संस्कृति में माता-पिता को देवतुल्य माना गया है। उनके सम्मान, सेवा और आशीर्वाद…

10 hours ago