छत्तीसगढ़

कांकेर में छत्तीसगढ़ी म ‘‘राज-काज’’ का प्रशिक्षण दिया गया

 छत्तीसगढ़ी राजभाषा आयोग रायपुर की ओर से आज जिला पंचायत कांकेर में छत्तीसगढ़ी म ‘‘राज-काज’’ का प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनर्स डॉ. चितरंजन कर द्वारा राजभाषा आयोग के सचिव डॉ. अनिल कुमार भतपहरी व समन्वयक प्रदीप पाण्डेय तथा जिले के साहित्यकारों, कार्यालय प्रमुख अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। 

प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ी बहुत मयारू भाषा है, राज-काज में छत्तीसगढ़ी भाषा का उपयोग किया जाएं। छत्तीसगढ़ी बोलने में हीन भावना नहीं आनी चाहिए। अपनी भाषा की ज्ञान के बिना अन्य भाषाओं का ज्ञान नहीं हो सकता। अपने भाषा को पहले समृद्ध करें, तभी हम अन्य बोली-भाषा को सीख सकते हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ी भाषा कमजोर नहीं है। छत्तीसगढ़ के 20 बोली-भाषा को पाठ्य पुस्तकों में समाहित किया जा चुका है। घर में अपने बच्चों से छत्तीसगढ़ी में बात करें, उन्हें छत्तीसगढ़ी सिखायें, छत्तीसगढ़ी सिखने में सबसे बड़ा शिक्षक मां-बाप होता है। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर गौरीशंकर नाग ने भी संबोधित किया। डी.डी. मानिकपुरी ने छत्तीसगढ़ी में अपनी कविता सुनाई। कार्यक्रम का संचालन छत्तीसगढ़ी राजभाषा आयोग के समन्वयक प्रदीप पाण्डेय ‘ललकार’ की ओर से किया गया। इस अवसर पर वन मंडलाधिकारी आलोक बाजपेयी व शशिगानंदन सहित जिले के सभी कार्यालय प्रमुख अधिकारी व जिला कार्यालय व जिला पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

kgnews

Recent Posts

जापान में तिरंगा: अंडर-18 एशिया कप विजेता भारतीय हॉकी टीम को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई

जापान में तिरंगा: अंडर-18 एशिया कप विजेता भारतीय हॉकी टीम को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई

भोपाल  जापान के काकामिगाहारा में आयोजित पुरुष अंडर-18 एशिया कप 2026 में भारतीय हॉकी टीम…

15 minutes ago
मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में आयोजित तीन माह अवधि के परिवहन उप निरीक्षक बुनियादी…

9 hours ago
वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर​ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना विकास को लगातार गति…

9 hours ago
मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल  प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवैध हथियारों के नेटवर्क पर प्रभावी…

9 hours ago
सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

​रायपुर  बदलते दौर के साथ छत्तीसगढ़ का अन्नदाता भी अब पारंपरिक खेती की रूढ़ियों को…

9 hours ago
टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल टीकमगढ़ जिले के थाना दिगौड़ा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

9 hours ago