अफसरों की लापरवाही विद्यार्थियों को पड़ी भारी, 5 लाख 23 हजार विद्यार्थियों की वापस आई छात्रवृत्ति

भोपाल

मध्यप्रदेश में अफसरों की लापरवाही विद्यार्थियों को भारी पड़ रही है। प्रदेश के पांच लाख 23 हजार विद्यार्थियों के बैंक खाते सही नहीं होंने के कारण छात्रवृत्ति की राशि सरकारी खजाने में  वापस आ गई है। बार-बार निर्देशित करने के बाद भी अधिकारी-कर्मचारी केवल चौदह हजार बैंक खाते अपडेट किये गए है।

प्रदेश में अनुसूचित जाति, एवं जनजाति, प्री मेट्रिक एवं पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं का क्रियान्वयन एमपी टास पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है। पोर्टल पर प्रोफाइल पंजीकरण एवं छात्रवृत्ति आवेदन हेतु विद्यार्थियों का आधार ई केवायसी अनिवार्यता है एवं छात्रवृत्ति का भुगतान  आधार से लिंक बैंक खाते में ही किये जाने की अनिवार्यता है।

इन योजनाओं के अंतर्गत तेरह लाख विद्यार्थियों की अनिवार्यता है जिनका डाटा एमपी टास पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है।अद्यतन लगभग तीन लाख 16 हजार विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया है।

संचालक लोक शिक्षण ने बताया है असफल भुगतान वाले पांच लाख 23 हजार विद्यार्थियों में से केवल चौदह हजार विद्यार्थियों के खाते अपडेट किए गए है। निरंतर निर्देश दिए जाने के बाद भी इंदौर में सर्वाधिक 37 हजार विद्यार्थियों के बैंक खाते अपडेट होना लंबित है। शिवपुरी, मुरैना, जबलपुर, ग्वालियर, सागर, भोपाल,धार, रीवा में अद्यतन पंद्रह हजार से अधिक विद्यार्थियों के बैंक खाते अपडेट किए जाना शेष है। बैंक खाते अपडेट नहीं होंने के कारण बार-बार प्रयास किए जाने के बाद भी छात्रवृत्ति की राशि अंतरित नहीं की जा सकी है।

आगामी सात दिवस में असफल भुगतानवाले शत प्रतिशत विद्यार्थियों के बैंक खाते शिक्षा पोर्टल पर अनिवार्यत: अपडेट संशोधित करने के निर्देश आयुक्त ने दिए है। वहीं समेकित छात्रवृत्ति योजना में वर्ष 22-23 हेतु शिक्षा पोर्टल पर कक्षा एक से बारह तक अध्ययनरत एक करोड़ 40 लाख नामांकित विद्यार्थियों की तुलना में एक करोड़ 39 लाख का प्रोफाइल अपडेट किया गया है। इसमें से पात्र 70 लाख 49 हजार में से 70 लाख 13 हजार विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति स्वीकृत की गई है।

सीएम हेल्पलाईन में 987 प्रकरण लंबित
छात्रवृत्ति के 987 प्रकरण सीएम हेल्पलाईन पर लंबित हो गए है। इनमें विदिशा में 72, सिंगरौली में 63,  सागर में 58, पन्ना में 53 प्रकरण लंबित है। टीमगढ़ और राजगढ़ में चालीस से अधिक मामले लंबित है सभी मामलों के तत्काल निराकरण के निर्देश दिए गए है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में आयोजित तीन माह अवधि के परिवहन उप निरीक्षक बुनियादी…

30 minutes ago
वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर​ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना विकास को लगातार गति…

30 minutes ago
मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल  प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवैध हथियारों के नेटवर्क पर प्रभावी…

40 minutes ago
सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

​रायपुर  बदलते दौर के साथ छत्तीसगढ़ का अन्नदाता भी अब पारंपरिक खेती की रूढ़ियों को…

45 minutes ago
टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल टीकमगढ़ जिले के थाना दिगौड़ा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

50 minutes ago
किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो, छोटे किसानों को मिले प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो, छोटे किसानों को मिले प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों को खाद और बीज की…

50 minutes ago