हमीदिया में बढ़ रही Heart patients की वेटिंग, डेढ़ माह से एंजियोप्लास्टी बंद

भोपाल

हमीदिया अस्पताल में नए व पुराने टेंडर के खेल में लगभग तीन दर्जन से ज्यादा हार्ट के मरीजों की एंजियोप्लास्टी डेढ़ माह से अटकी हुई है। पुराना टेंडर खत्म होने के बाद प्रबंधन ने नया टेंडर किया, जिसमें वेंडर ने हार्ट पेशेंट के ऑपरेशन व इलाज से जुड़ा सामान तो दे दिया, लेकिन अब तक स्टेंट की सप्लाई नहीं की गई। यह पोल अस्पताल में भर्ती 68 फीसदी ब्लॉकेज वाले एक मरीज के बेटे ने खोली। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने तत्काल ऑपरेशन की सलाह दी है। मगर अस्पताल के पास स्टेंट ही नहीं है।

यह है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार प्रबंधन ने नियमों के अनुसार कम दाम में स्टॉक देने वाली वेंडर को टेंडर दिया है। साथ ही नया वेंडर इलाज का सामान सीधे डिपार्टमेंट को सप्लाई करेगा। जो पहले अमृत फार्मेसी के माध्यम से अस्पताल को सप्लाई होती थी। वहीं विभाग के डॉक्टरों ने कम रेट वाले टेंडर में स्टेंट की गुणवत्ता खराब होने की चिंता जाहिर की है। जिस पर प्रबंधन की तरफ से लिखित तौर पर शिकायत करने को कहा। यदि शिकायत सही निकलती है तो वेंडर को ब्लैकलिस्टेड करने की कार्यवाही तक की जा सकती है।

सस्ते स्टेंट से मरीजों का कम होगा आर्थिक बोझ
मरीज के बेटे ने बताया कि उनके पास इतने पैसे नहीं हैं कि वे पिता की एंजियोप्लास्टी निजी अस्पताल में करा सकें। करीब एक सप्ताह पहले मरीज की घर पर तबीयत खराब हुई थी। जिसके बाद मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में पता चला कि मरीज के हार्ट में 68 फीसदी से अधिक ब्लॉकेज हैं। प्रबंधन के अधिकारी ने बताया कि अस्पताल को कम दाम में स्टेंट मिलने से मरीजों को लाभ होगा। इसके जरिए उन पर इलाज का आर्थिक बोझ कम पड़ेगा। जो मरीज आयुष्मान योजना में कवर नहीं है ऐसे मरीजों की 8 से 10 हजार रुपए तक की बचत हो सकती है। चूंकि इलाज इसी अस्पताल में होना है इसलिए मरीज अपना नाम बताने से बचते हैं।

टेंडर प्रक्रिया चल रही है…
जल्द ही स्टेंट आ जाएंगे, इसके लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। अस्पताल में आने वाले मरीजों को इससे किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।    
डॉ. आशीष गोहिया, अधीक्षक, हमीदिया अस्पताल

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में आयोजित तीन माह अवधि के परिवहन उप निरीक्षक बुनियादी…

31 minutes ago
वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर​ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना विकास को लगातार गति…

31 minutes ago
मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल  प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवैध हथियारों के नेटवर्क पर प्रभावी…

41 minutes ago
सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

​रायपुर  बदलते दौर के साथ छत्तीसगढ़ का अन्नदाता भी अब पारंपरिक खेती की रूढ़ियों को…

46 minutes ago
टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल टीकमगढ़ जिले के थाना दिगौड़ा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

51 minutes ago
किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो, छोटे किसानों को मिले प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो, छोटे किसानों को मिले प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों को खाद और बीज की…

51 minutes ago