मंदसौर में किसानों के पैसे पर हंगामा: पौधों की सिंचाई पर दो लाख रुपये, ट्रैक्टर का मामला भी गर्म!

मंदसौर
गरोठ वन परिक्षेत्र में अफसरों-कर्मचारियों ने भ्रष्टाचार का नया उदाहरण पेश किया है। हनुमंतिया बीट में पौधे लगाने के बाद उनकी सिंचाई पर दो लाख चार हजार 48 रुपये खर्च किए गए। लगाए गए बिलों के मुताबिक, इनमें 1 लाख 53 हजार 600 रुपये का भुगतान टैंकर के लिए किया गया, वहीं सिंचाई की मजदूरी का भुगतान 50,448 रुपये रहा। खास बात यह है कि बिल में जो नंबर ट्रैक्टर के बताए गए, वह परिवहन विभाग में बाइक, मोपेड व स्कूटर के नाम पर पंजीकृत हैं, जबकि एक नंबर का तो परिवहन विभाग की वेबसाइट पर भी कोई रिकार्ड नहीं मिल रहा।

बता दें मंदसौर वन मंडल के अंतर्गत गरोठ वन परिक्षेत्र की हनुमंतिया बीट में 95.382 हेक्टेयर वन भूमि है। आरोप है कि यहां पदस्थ रहे वनरक्षक, परिक्षेत्र सहायक और वन परिक्षेत्र अधिकारी की मिलीभगत के चलते अभी तक वन क्षेत्र विकसित नहीं हो पाया है, जबकि कागजों में बिल भी लग रहे हैं। शिकायतकर्ता बालू सिंह निवासी किलगारी ने सूचना के अधिकार के तहत 15 फरवरी 2019 से 22 अप्रैल 2019 के बीच लगाए गए बिलों की पड़ताल की, तो धांधली सामने आई। 8 अप्रैल 2023 को शिकायत के दो साल बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत का निराकरण नहीं किया गया।

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

CG : मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

CG : मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में राज्य शासन के सभी…

10 minutes ago
CG : मर्दापाल अंचल को 4.06 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात

CG : मर्दापाल अंचल को 4.06 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात

वनमंत्री केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन और लोकार्पण रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में…

15 minutes ago
छत्तीसगढ़ में मानसून की आहट तेज, आज कई इलाकों में बारिश और आंधी का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून की आहट तेज, आज कई इलाकों में बारिश और आंधी का अलर्ट

रायपुर. छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में बारिश हो रही है, लेकिन रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव समेत…

17 minutes ago
CG : इंद्रावती टाइगर रिजर्व का अनूठा अभियान : ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

CG : इंद्रावती टाइगर रिजर्व का अनूठा अभियान : ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

रायपुर, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंद्रावती टाइगर रिजर्व द्वारा बीजापुर जिले के ग्राम…

19 minutes ago
CG : समय पर खाद-बीज मिलने से किसान लालूराम बघेल की खेती हुई आसान

CG : समय पर खाद-बीज मिलने से किसान लालूराम बघेल की खेती हुई आसान

प्रशासन की सक्रिय व्यवस्था से किसानों को मिल रही राहत   रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की…

23 minutes ago
निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का प्रभारी सचिव श्री अंकित आनंद ने किया निरीक्षण

निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का प्रभारी सचिव श्री अंकित आनंद ने किया निरीक्षण

निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का प्रभारी सचिव श्री अंकित आनंद ने किया…

27 minutes ago