छत्तीसगढ़ में मानसून की आहट तेज, आज कई इलाकों में बारिश और आंधी का अलर्ट

रायपुर.

छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में बारिश हो रही है, लेकिन रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव समेत ज्यादार हिस्सों में भीषण गर्मी जारी है. दिन में धूप की तपिश और रात में गर्म हवाओं और उमस से लोगों को परेशानी का सामने करना पड़ रहा है. बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ है. मौसम विभाग ने 12 जून से बारिश की गतिविधि बढ़ने की संभावना जताई है.

प्रदेश में रविवार को मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, सबसे ज्यादा तापमान रायपुर में 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं सबसे न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. इसके अलावा कुछ इलाकों में पानी भी बरसा. कुसमी में 7 सेमी, कापू में 3 सेमी और बलरामपुर, कांसाबेल, पोदी उपरोरा में 1 सेमी बारिश हुई. 

4 दिनों में छत्तीसगढ़ पहुंचेगा मानसून 
मौसम विज्ञानी एच. पी. चंद्रा ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा के कुछ भाग, असम और अरुणाचल प्रदेश में आज दिनांक 7 जून को पहुंच गया है। इसके आगे बढ़ने के लिए  परिस्थितियों अनुकूल है. अगले तीन से चार दिनों में महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना के कुछ भाग आंध्र प्रदेश के कुछ भाग, तमिलनाडु के शेष भाग, छत्तीसगढ़ के कुछ भाग, उड़ीसा के कुछ भाग, उप हिमालयीन पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ भाग में पहुंचने की संभावना है। प्रदेश में सोमवार को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा या गरज चमक के साथ छींटें पड़ने की संभावना है। कुछ जगहों पर बिजली गिरने और गरज-चमक के साथ अंधड़ के आसार हैं. फिलहाल अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होने की संभावना है. वजहीन 12 जून के बाद बारिश की गतिविधि बढ़ सकती है. 

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?
राजधानी रायपुर में आज सुबह से बादल छाए हुए हैं. मौसम विभाग ने दिन में बादल छाए रहने के अलावा बारिश या आंधी की संभावना जताई है. अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तामपान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

प्रमुख शहरों के तापमान

  • बालोद में 41.7 डिग्री सेल्सियस
  • बेमेतरा में 41.5 डिग्री सेल्सियस
  • कवर्धा में 41.5 डिग्री सेल्सियस
  • दुर्ग में 41.2 डिग्री सेल्सियस
  • बिलासपुर में 41 डिग्री सेल्सियस
  • राजनांदगांव में 40.9 डिग्री सेल्सियस
  • जगदलपुर में 38.4 डिग्री सेल्सियस
  • अंबिकापुर में 36.6 डिग्री सेल्सियस
Admin

Recent Posts

छत्तीसगढ़ के तीन वीर जवानों को मिलेगा शौर्य चक्र, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

छत्तीसगढ़ के तीन वीर जवानों को मिलेगा शौर्य चक्र, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

बालोद/भानुप्रतापपुर. छत्तीसगढ़ के तीन जवानों को आज नई दिल्ली में राष्टपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों…

22 minutes ago
गर्भावस्था में समय पर जांच एवं उच्च जोखिम स्थितियों की शीघ्र पहचान से सुरक्षित मातृत्व होता है सुनिश्चित: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

गर्भावस्था में समय पर जांच एवं उच्च जोखिम स्थितियों की शीघ्र पहचान से सुरक्षित मातृत्व होता है सुनिश्चित: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

गर्भावस्था में समय पर जांच एवं उच्च जोखिम स्थितियों की शीघ्र पहचान से सुरक्षित मातृत्व…

27 minutes ago
बुजुर्गों को मिला अपनापन और सम्मान का नया ठिकाना, अंबिकापुर में शुरू हुआ ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर

बुजुर्गों को मिला अपनापन और सम्मान का नया ठिकाना, अंबिकापुर में शुरू हुआ ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर

बुजुर्गों को मिला अपनापन और सम्मान का नया ठिकाना, अंबिकापुर में शुरू हुआ ‘सियान गुड़ी’…

30 minutes ago
ट्विशा केस में नए खुलासे: रस्सी AIIMS नहीं भेजी गई, SI की कार में रखी रही; जांच पर उठे सवाल

ट्विशा केस में नए खुलासे: रस्सी AIIMS नहीं भेजी गई, SI की कार में रखी रही; जांच पर उठे सवाल

भोपाल  एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा डेथ केस की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) अब…

32 minutes ago
मर्दापाल अंचल को 4.06 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात

मर्दापाल अंचल को 4.06 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीण विकास को गति देने के लिए मर्दापाल…

1 hour ago