जगदलपुर के कोड़ेनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत रायकोट के पास मंगलवार की शाम को बाइक सवार युवकों के ऊपर अचानक से पेड़ गिर पड़ा। इस हादसे में जहां दो युवकों की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य घायल हो गया। जिसके इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले के बारे में जानकारी देते हुए जितेंद्र चौधरी ने बताया कि दरभा के ग्राम डोडरेपाल में नल जल योजना के तहत काम चल रहा है। उसके यहां भानपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम नीलू कश्यप 19 वर्ष, डमरू 22 वर्ष निवासी नंदपुरा, रामचंद्र 22 वर्ष निवासी कोंडागांव जिले के ग्राम हगुआ के अलावा अन्य युवक काम कर रहे थे। मंगलवार को जितेंद्र के द्वारा युवकों से काम के बारे में जानकारी ली, लेकिन रात करीब आठ बजे के लगभग रायकोट के पास तीनों युवक एक बाइक पर सवार होकर कोड़ेनार की ओर जा रहे थे कि अचानक रायकोट के पास एक गुलमोहर का पेड़ बाइक उनके ऊपर आ गिरा। इस हादसे में नीलू व रामचंद्र की मौत हो गई, जबकि डमरू घायल हो गया। घटना की जानकारी होते ही कोड़ेनार पुलिस मौके पर आ पहुंची। जहां शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेकाज भिजवाया। 

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *