CG : अबूझमाड़ में नक्सलियों से मुठभेड़, एक माओवादी ढेर; हथियार बरामद…

नारायणपुर । छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा से सटे अबूझमाड़ के घने जंगलों में सोमवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। विश्वसनीय सूत्रों से नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च अभियान चलाया था, जिसके दौरान यह मुठभेड़ हुई।

सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में एक पुरुष माओवादी मारा गया है। घटनास्थल से उसका शव और हथियार बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ अब भी जारी है और दोनों ओर से रुक-रुककर फायरिंग हो रही है। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि मारे गए नक्सली की पहचान की जा रही है। वहीं, अन्य नक्सलियों की तलाश में जंगल में गहन तलाशी अभियान चल रहा है। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक माओवादी किसी बड़ी वारदात की फिराक में थे, जिसे सुरक्षाबलों ने समय रहते नाकाम कर दिया।

अधिकारियों ने पुष्टि की है कि ऑपरेशन जारी है और इलाके में अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं। अबूझमाड़ क्षेत्र में लंबे समय से नक्सली गतिविधियाँ सक्रिय रही हैं।

See also  राजनांदगांव : कलेक्टर के निर्देश पर सड़क की मरम्मत तेज, गड्ढे भर रहे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *