कांकेर : प्रसव के बाद महिला की मौत पर हंगामा, परिजनों ने अस्पताल में की तोड़फोड़

छत्तीसगढ़ के कांकेर में मंगलवार देर रात एक प्राइवेट अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत पर हंगामा हो गया। महिला की मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ कर दी। परिजनों ने डॉक्टर और नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाया है। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से समझाकर शांत कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने जांच टीम गठित कर दी है। वहीं नवजात को भी सरकारी अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।  बच्चे के जन्म के बाद बिगड़ी मां की तबीयत
जानकारी के मुताबिक, शहर के एमजी वार्ड निवासी नरगिस बानो (24) को मंगलवार शाम करीब 5 बजे प्रसव पीड़ा होने पर सिद्धांत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। देर रात करीब 3 बजे महिला को प्रसव पीड़ा होने पर डॉक्टर अरविंद वनकर को बुलाया गया। महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। इसके कुछ देर बाद ही महिला की तबीयत बिगड़ने लगी और उसने दम तोड़ दिया। परिजनों को जैसे ही महिला की मौत का पता चला उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की गई। डॉक्टरों से भी धक्का-मुक्की हुई।  बच्चे को सरकारी अस्पताल में शिफ्ट किया गया
हंगामा होते देख अस्पताल स्टाफ ने मामले की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पहुंचकर मामला शांत कराया। परिजनों का आरोप है कि महिला को प्रसव के तुरंत बाद डॉक्टर और नर्स ने ठंडा पानी पीने के लिए दिया था। जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण ही ऐसा हुआ है। हंगामे में बीच नवजात अल्बेलापरा स्थित शासकीय माता शिशु अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। शासकीय अस्पताल के डॉक्टर बच्चे की स्तिथि पर नजर बनाए हुए हैं। 

See also  छत्तीसगढ़ में कमजोर पड़ेगा चक्रवात अर्नब का असर, कई इलाकों में आज भी बारिश का अलर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *