छिंदवाड़ा ने स्वच्छता में रचा इतिहास, फिक्की राष्ट्रीय पुरस्कार से हुआ सम्मानित

वॉश ऑन व्हील्स नवाचार बना देश के लिए प्रेरणा
नई प्लेटफार्म पर सराहा गया नवाचार

छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा जिले ने स्वच्छता के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धि प्राप्त कर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय पटल पर रोशन किया है। जिला पंचायत छिंदवाड़ा को अभिनव ‘’वॉश ऑन व्हील्स’’ नवाचार के लिए प्रतिष्ठित इंडिया सेनीटेशन कोएलिशन फिक्की राष्ट्रीय पुरस्कार 2025 से नवाजा गया है। इसे सतत रखरखाव एवं सामुदायिक प्रबंधन श्रेणी में प्रदान किया गया, जिसके साथ ढाई लाख रुपये की नकद राशि भी प्राप्त हुई। नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में छिंदवाड़ा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  अग्रिम कुमार ने यह पुरस्कार प्राप्त किया। छिंदवाड़ा देश का पहला जिला स्तरीय संगठन बन गया है, जिसे इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

छिन्दवाडा वॉश ऑन व्हील्स को राष्ट्रीय स्तर पर लगातार प्रशंसा मिल रही है। भोपाल में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने इस नवाचार की सराहना की थी। इसके अलावा, यह मॉडल राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित पत्रिका अकॉलैड्स में भी स्थान पा चुका है जो मध्यप्रदेश के लिए गौरव का विषय है।

वॉश ऑन व्हील्स: स्वच्छता का अनूठा मॉडल वॉश ऑन व्हील्स नवाचार ने ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालयों की सफाई और रखरखाव की चुनौती का अभिनव समाधान प्रस्तुत किया है। मोबाइल इकाइयों के माध्यम से गांव-गांव जाकर शौचालयों की नियमित सफाई और रखरखाव सुनिश्चित किया जा रहा है। इस पहल ने न केवल स्वच्छता को स्थायी बनाया, बल्कि सामुदायिक सहभागिता की मिसाल भी कायम की। इस नवाचार की प्रस्तुति 11 जून 2025 को सीईओ जिला पंचायत  कुमार ने फिक्की की कार्यकारी निर्णायक समिति के समक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दी थी, जिसे सर्वसम्मति से सराहा गया।

आर्थिक और सामाजिक प्रभाव की इस पहल से संलग्न 45 स्वच्छता साथियों ने अब तक 40 हजार शौचालय इकाइयों की सफाई कर लगभग 40 लाख रुपये की आय अर्जित की है। यह मॉडल न केवल स्वच्छता को बढ़ावा दे रहा है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन और आर्थिक सशक्तिकरण का भी माध्यम बन रहा है। यह उपलब्धि न केवल छिंदवाड़ा, बल्कि पूरे मध्यप्रदेश के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुकी है।

 

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

CG : शादी से लौट रहे परिवार की कार बिजली के खंभे से टकराई, इंजीनियरिंग छात्रा की मौत, पांच घायल…

CG : शादी से लौट रहे परिवार की कार बिजली के खंभे से टकराई, इंजीनियरिंग छात्रा की मौत, पांच घायल…

बालोद । छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में 21…

3 minutes ago
CG : सूरजपुर में खेतों से चार बाल मजदूर मुक्त, स्कूल छोड़ धान रोपाई कर रहे थे बच्चे…

CG : सूरजपुर में खेतों से चार बाल मजदूर मुक्त, स्कूल छोड़ धान रोपाई कर रहे थे बच्चे…

सूरजपुर । जिले के रामानुजनगर विकासखंड में बाल मजदूरी का गंभीर मामला सामने आया है।…

7 minutes ago
CG : बस्तर में बारिश के चलते बोटिंग, राफ्टिंग और कयाकिंग पर रोक, पर्यटकों से सतर्क रहने की अपील…

CG : बस्तर में बारिश के चलते बोटिंग, राफ्टिंग और कयाकिंग पर रोक, पर्यटकों से सतर्क रहने की अपील…

जगदलपुर । बस्तर में लगातार हो रही बारिश और नदियों-झरनों के बढ़ते जलस्तर को देखते…

10 minutes ago
CG : विद्यालय के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध …

CG : विद्यालय के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध …

दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी…

11 minutes ago
CG : बिना लाइसेंस अवैध रुप से उर्वरकों/कीटनाशक का भंडारण एवं मिंश्रण तैयार किये जाने पर दो गोदाम की गई शील …

CG : बिना लाइसेंस अवैध रुप से उर्वरकों/कीटनाशक का भंडारण एवं मिंश्रण तैयार किये जाने पर दो गोदाम की गई शील …

दुर्ग । खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त…

15 minutes ago
CG : कृषक पुरस्कार के लिए आवेदन 14 अगस्त तक …

CG : कृषक पुरस्कार के लिए आवेदन 14 अगस्त तक …

दुर्ग । एक्सटेंशन रिफार्म्स ’आत्मा’ योजना के तहत जिला एवं विकासखंड स्तरीय कृषक पुरस्कार के…

19 minutes ago