CG : सूरजपुर में खेतों से चार बाल मजदूर मुक्त, स्कूल छोड़ धान रोपाई कर रहे थे बच्चे…
सूरजपुर । जिले के रामानुजनगर विकासखंड में बाल मजदूरी का गंभीर मामला सामने आया है। स्कूल जाने की उम्र में चार बच्चों से खेत में धान की रोपाई कराई जा रही थी। चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल-फ्री नंबर पर शिकायत मिलने के बाद बाल संरक्षण टीम ने मौके पर पहुंचकर बच्चों का रेस्क्यू किया और उन्हें बाल मजदूरी से मुक्त कराया।
जानकारी के अनुसार, खेत में 5वीं, 6वीं और 7वीं कक्षा में पढ़ने वाले दो लड़कों और दो लड़कियों से धान की रोपाई कराई जा रही थी। प्रारंभिक जांच में पता चला कि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित कर उन्हें खेतों में काम पर लगाया गया था।
सूचना मिलते ही बाल संरक्षण टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उनकी काउंसलिंग कर आवश्यक संरक्षण उपलब्ध कराया गया। अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
बाल संरक्षण विभाग ने बताया कि बच्चों से मजदूरी कराने वालों के खिलाफ बाल श्रम निषेध कानून के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने अभिभावकों और किसानों से अपील की है कि बच्चों को शिक्षा से वंचित कर मजदूरी न कराएं और ऐसे मामलों की सूचना तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन को दें।
भोपाल स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के अवसर पर 15 अगस्त को प्रातः 9:00 बजे लाल परेड…
रायपुर गायत्री-इंदिरा स्व-सहायता समूह को मंत्री कश्यप ने सौंपी 65 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि…
भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार ने कहा कि भारतीय…
रायपुर 324 स्कूलों में 16 हजार बच्चों के लिए हुआ ‘न्योता भोज’ महाअभियान प्रधानमंत्री पोषण…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर में…
रायपुर कबीरधाम जिले की ग्रामीण महिलाओं ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में ऐसा उदाहरण पेश…