मोहला : युवाओं को मिल रहा राजमिस्त्री का प्रशिक्षण, खुले स्वरोजगार के दरवाजे

– ग्रामीण युवाओं के राजमिस्त्री बनने से ग्रामीणों की चिंता हुई दूर, पीएम आवास कार्य में आयी तेजी

– कलेक्टर प्रजापति के नेतृत्व में जिला प्रशासन की विशेष पहल, युवाओं को मिला स्थानीय स्तर पर रोजगार

         मोहला । कलेक्टर तुलिका प्रजापति के निर्देशन में जिले के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की नवाचारपूर्ण पहल की जा रही हैं। जिसके अंतर्गत युवाओं को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत बनाए जा रहे आवास निर्माण कार्यों में राजमिस्त्री की प्रशिक्षण दी जा रही हैं। इससे न केवल युवाओं के लिए स्वरोजगार के नए दरवाजे खुल रहे है, वही ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए जा रहे पीएम आवास के कार्यों में भी तेजी आयी हैं।        


        इस विशेष पहल के तहत जिले के कुल 200 युवाओं को 30 दिवसीय राजमिस्त्री प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत विकासखण्ड मोहला एवं मानपुर को 100-100 प्रशिक्षुओं का लक्ष्य आवंटित किया गया है। ग्राम पंचायत स्तर पर 25-25 के बैच बनाकर प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, ताकि ग्रामीण स्तर तक अधिकतम युवाओं को प्रशिक्षण का लाभ मिल सके। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और प्रधानमंत्री आवास निर्माण के कार्यों में तेजी लाना हैं। जिसका प्रत्यक्ष लाभ युवाओं को मिलता नजर आ रहा है। प्रशिक्षण के फलस्वरूप युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार प्राप्त हो रहे वही राजमिस्त्री की कमी से जूझ रहे पीएम आवास के हितग्राहियों की चिंता भी दूर हुई है।


      कलेक्टर प्रजापति ने कहा कि राजमिस्त्री के प्रशिक्षण से ग्रामीण युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, जिससे युवाओं को अच्छी आय प्राप्त होगी। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के पीएम आवास निर्माण में कार्यों में भी तेजी आएगी।

– जल्द पूर्ण होगा सपनों का घर, ग्रामीणों ने जाहिर की खुशी

प्रधानमंत्री आवास योजना हितग्राही श्रीमती सुकारू बाई बताती हैं कि उन्होंने शासन द्वारा  आवास निर्माण हेतु प्राप्त राशि से अपना घर बनाना शुरू किया था, प्रारंभिक दौर में घर निर्माण कार्य अच्छे से चल रहा था। फिर धीरे-धीरे आवास निर्माण कार्यों में राजमिस्त्री एवं लेबर कार्यों के लिए मजदूर नहीं मिल पाने से दिक्कतों का सामना करना पड़ा और निर्माण कार्य धीमी हो गई। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जब से जिला प्रशासन द्वारा राजमिस्त्री प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। तब से कुशल राजमिस्त्री के साथ राजमिस्त्री प्रशिक्षुओं के द्वारा कार्य किए जाने से निर्माणाधीन आवास कार्य को बड़ी ही कुशलता और  तेजी के साथ पूर्ण किया जा रहा है।

इसे भी पढ़े : मोहला : जिले में वरिष्ठजन व दिव्यांग हितग्राहियों के लिए आयोजित हुआ विकासखंड स्तरीय पेंशन निराकरण शिविर

kgnews

Recent Posts

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…

3 hours ago
छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…

3 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…

3 hours ago
छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…

3 hours ago
मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…

3 hours ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

भोपाल  राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…

3 hours ago