प्रधानमंत्री जी की मंशानुरूप पार्टी ने शुरू किया सेवा कार्य

प्रदेश अध्यक्ष ने माता मंदिर चौराहा पर बूथ क्रमांक 105 के कार्यकर्ताओं से किया संवाद
वार्ड क्रमांक 105 में शुरू हुआ वाचनालय, स्थानीय जनता पढ़ सकेगी अखबार

 भोपाल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की मंशानुरूप भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज से प्रदेश भर में प्रत्येक बूथ पर सेवा कार्य प्रारंभ कर दिए है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के बूथ सशक्तिकरण के सुझाव को लेकर बुधवार शाम को दक्षिण पश्चिम विधानसभा के बूथ क्रमांक 105 के माता मंदिर चौराहा पर बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद किया। प्रदेश अध्यक्ष ने वार्ड क्रमांक 105 में वाचनालय का शुभारंभ किया, जिसमें स्थानीय जनता अखबार पढ सकेगी। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।

    शर्मा ने कहा कि हम सेवा के लिए कार्य करते है, यह विश्वास जनता से अर्जित भी करना है। जिसका आज से शुभारंभ हो गया है। हमें समाज में सकारात्मक भाव लाने के लिए ऐसे रचनात्मक कार्यक्रम करने होंगे, जिससे सामाजिक ताना बाना अच्छा हो। घरों से पेपर एकत्रित कर एक स्थान पर पढने की व्यवस्था की जा रही है। प्रत्येक बूथ पर अखबारों का वाचनालय शुरू करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी की मंशा के अनुरूप प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है कि प्रत्येक बूथ पर सेवा कार्य करेंगे और आज से ही शुरू कर दिया है। इसी प्रकार हमें आसपास रहने वाले बच्चों के जन्मदिन को आगंनवाडी में एकत्रित होकर मनाना, प्रधानमंत्री जी ने 5 लाख रूपए तक के इलाज की व्यवस्था की है उनका आयुष्मान कार्ड बनाना और गरीब कल्याण की योजनाओं को घर घर में जाकर बताना है।

    इस अवसर पर पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, पार्टी के प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी, जिला महामंत्री रविन्द्र यति, विधानसभा प्रभारी शंकर मकोरिया, राजेन्द्र गुप्ता, जिला मंत्री श्रीमती कीर्ति गुप्ता, राजकुमार विश्वकर्मा, राजू अनेजा, श्रीमती आरती अनेजा, श्रीमती विमलेश यादव, मंडल अध्यक्ष आदित्य अग्रवाल, प्रियेश उपाध्याय, पारस नरवरिया, विस्तारक भूषण वर्मा, लालबिहारी सिंह, सुमंत राज, दिनेश कुमार, महेन्द्र दवे सहित जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: top-news

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

7 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

7 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

7 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

7 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

7 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

7 hours ago