कोरबा : खड़ी ट्रैक्टर से जा टकराई बाइक, युवक की मौत

 कोरबा-चांपा मुख्य मार्ग उरगा के पास सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक युवक की जान चली गई। वहीं दूसरा घायल है। जानकारी के मुताबिक एक बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर से जा टकराई।

दरअसल, सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर से बचने के फेर में दोनों युवक इस दुर्घटना का शिकार हो गए।

24 वर्षीय राधेश्याम, कुकरी चोली निवासी बाइक से सुबह बारिश होने के कारण काम से घर लौट रहा था. इस बीच ये हादसा हो गया। घटना की सूचना पर उरगा पुलिस मौके पर पहुंची. फिलहाल मामले में जांच जारी है।

See also  ‘मन की बात’ जनसंवाद का सशक्त माध्यम: CM विष्णु देव साय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *