Korba : सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकराई बाइक, एक युवक की मौत, साथी घायल

छत्तीसगढ़ के कोरबा में गुरुवार को सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से बाइक के टकराने के चलते हुआ है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। हादसा उरगा थाना क्षेत्र में हुआ है। 

जानकारी के मुताबिक, ग्राम कुकरीचोली निवासी राधेश्याम कंवर अपने साथी सीताराम के साथ बाइक से काम के लिए निकला हुआ था। इसी बीच बारिश शुरू होने के कारण दोनों रास्ते से ही घर लौटने लगे। इसी दौरान रास्ते में सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से उनकी तेज रफ्तार बाइक जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि राधेश्याम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सीताराम गंभीर रूप से घायल हो गया। 

दुर्घटना को लेकर ट्रैक्टर चालक की लापरवाही सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि सड़क किनारे वाहन खड़ा करने के बाद भी किसी तरह का लाल कपड़ा नहीं लगाया था। वहीं वाहन के बंपर को भी ढंक दिया गया। जिससे ट्रैक्टर का नंबर नहीं दिख रहा है। राधेश्याम के बड़े भाई होरी लाल कंवर ने बताया कि कोरबा-चांपा मार्ग पर हादसा हुआ है। इसमें उसके भाई की जान चली गई। 

See also  रायपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक मंच पर सशक्त हुई भारत की भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *