Rajnandgaon : सांसद संतोष पाण्डेय ने श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना अंतर्गत दुर्ग एवं बस्तर संभाग के 876 तीर्थ यात्रियों की स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…

– प्रभु श्री राम के दर्शन के लिए दर्शनार्थियों में बहुत खुशी

राजनांदगांव , सांसद संतोष पाण्डेय ने आज रेल्वे स्टेशन राजनांदगांव से श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना अंतर्गत दुर्ग एवं बस्तर संभाग के 13 जिलों के 876 तीर्थ यात्रियों को हरी झंडी दिखाकर तीर्थयात्री विशेष ट्रेन को रवाना किया। राज्य शासन की महत्वपूर्ण श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना अंतर्गत प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए राजनांदगांव रेल्वे स्टेशन से जाने वाले दर्शनार्थियों में भारी उत्साह एवं खुशी का पल रहा। जयश्री राम के जयकारे के साथ ढोल-मंजीरे की मंगल ध्वनि के साथ श्रद्धालुओं को अयोध्या के लिए विदा किया गया।

सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने कहा कि प्रभु श्री रामलला दर्शन करने के लिए यात्रियों में बहुत उत्साह है। उन्होंने बताया कि प्रभु श्री राम अपने वनवास काल में छत्तीसगढ़ राज्य में बहुत लम्बा समय बिताए। अयोध्या जाकर प्रभु श्री राम के दर्शन करने की सभी की इच्छा होती है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप नि:शुल्क प्रभु श्री रामलला दर्शन कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम के दर्शन के लिए बस्तर संभाग के सुदूर अंचल के श्रद्धालुओं में खुशी की लहर देखते बन रही है। बस्तर संभाग के नागरिक देश एवं प्रदेश की मुख्यधारा में सम्मिलित हो चुके हैं। उन्होंने सभी दर्शनार्थियों को शुभकामनाएं दी। अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड नीलू शर्मा ने कहा कि आज शक्ति, भक्ति और अराधना नवरात्रि के महापर्व पर दुर्ग और बस्तर संभाग के 876 श्रद्धालु यात्री रवाना हुए हैं। उन्होंने बताया कि लगातार यह तीसरी ट्रेन आज राजनांदगांव से रवाना हुई है। प्रदेश में यह योजना अनवरत जारी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय श्रवण कुमार बनकर छत्तीसगढ़वासियों को श्री राम लला दर्शन एवं काशी विश्वनाथ के दर्शन करा रहे हैं। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत किरण वैष्णव, अध्यक्ष जनपद पंचायत प्रतिमा चंद्राकर, कोमल सिंह राजपूत, खूबचंद पारख, दिलीप वर्मा, अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा, एसडीएम गौतम चंद पाटिल, उप संचालक समाज कल्याण वैशाली सहित अन्य जनप्रतिनिधि, रेल्वे के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

आरआरबी रीगल प्रोजेक्ट बिल्डर हर्षवर्धन दीक्षित के विरुद्ध राजस्व प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दुकानों को किया गया कुर्क।

आरआरबी रीगल प्रोजेक्ट बिल्डर हर्षवर्धन दीक्षित के विरुद्ध राजस्व प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दुकानों को किया गया कुर्क।

भोपाल   राजधानी के रासलाखेड़ी स्थित आरआरबी रीगल प्रोजेक्ट, शुभ बिजनेस जोन  के खिलाफ जिला…

17 minutes ago
रोशनी लौटाने की मुहिम में छत्तीसगढ़ आगे: 1.63 लाख से अधिक मोतियाबिंद ऑपरेशन से हजारों चेहरों पर लौटी मुस्कान

रोशनी लौटाने की मुहिम में छत्तीसगढ़ आगे: 1.63 लाख से अधिक मोतियाबिंद ऑपरेशन से हजारों चेहरों पर लौटी मुस्कान

रोशनी लौटाने की मुहिम में छत्तीसगढ़ आगे: 1.63 लाख से अधिक मोतियाबिंद ऑपरेशन से हजारों…

27 minutes ago
’नैनो उर्वरकों के उपयोग से बेहतर उत्पादन और मृदा स्वास्थ्य को मिल रहा बढ़ावा-कृषक छेदीलाल’

’नैनो उर्वरकों के उपयोग से बेहतर उत्पादन और मृदा स्वास्थ्य को मिल रहा बढ़ावा-कृषक छेदीलाल’

रायपुर. नैनो यूरिया और नैनो डीएपी (तरल उर्वरक) कृषि क्षेत्र में एक क्रांतिकारी नवाचार हैं।…

40 minutes ago
मुस्कान की नाव बनी आत्मनिर्भरता की पतवार, पिलखा डैम की लहरों पर महिलाओं ने लिखी सफलता की नई इबारत

मुस्कान की नाव बनी आत्मनिर्भरता की पतवार, पिलखा डैम की लहरों पर महिलाओं ने लिखी सफलता की नई इबारत

मुस्कान की नाव बनी आत्मनिर्भरता की पतवार, पिलखा डैम की लहरों पर महिलाओं ने लिखी…

59 minutes ago
मंगोलिया पहुंचे भगवान बुद्ध के प्रमुख शिष्यों के पवित्र अवशेष : श्रद्धा और सम्मान के साथ हुआ भव्य स्वागत

मंगोलिया पहुंचे भगवान बुद्ध के प्रमुख शिष्यों के पवित्र अवशेष : श्रद्धा और सम्मान के साथ हुआ भव्य स्वागत

मंगोलिया पहुंचे भगवान बुद्ध के प्रमुख शिष्यों के पवित्र अवशेष : श्रद्धा और सम्मान के…

1 hour ago
खेत बचाओ अभियान: नील हरित शैवाल से मिट्टी की सेहत संवार रहे लब्जी नावापारा के किसान धनेश्वर प्रसाद

खेत बचाओ अभियान: नील हरित शैवाल से मिट्टी की सेहत संवार रहे लब्जी नावापारा के किसान धनेश्वर प्रसाद

खेत बचाओ अभियान: नील हरित शैवाल से मिट्टी की सेहत संवार रहे लब्जी नावापारा के…

2 hours ago