प्रदेश के हर जिला अस्पतालों के किचन होंगे अपग्रेड, मरीजों और स्टॉफ को मिलेगा पौष्टिक खाना

भोपाल

राजधानी के जेपी हॉस्पिटल के साथ-साथ प्रदेश के तमाम 52 जिला अस्पतालों में मॉड्यूलर किचन बनाने की व्यवस्था आउटसोर्स एजेंसी को सौंपी जाएगी। इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हंै। इससे पहले जिला अस्पतालों के वर्षों पुराने किचन को अपग्रेड किया जाएगा। इस बारे में स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों के सिविल सर्जन को पत्र लिखकर जानकारी दी गई है।

इसके पीछे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का दावा है कि मरीजों को पहले से भी ज्यादा पौष्टिक और हाइजनिक खाना उपलब्ध कराया जाएगा। राज्य स्तर पर मॉडल टेंडर डॉक्यूमेंट तैयार किया गया है। टेंडर के माध्यम से आउट सोर्स एजेंसी का चयन होगा। सिविल सर्जन डॉ. राकेश श्रीवास्तव के अनुसार एक महीने में काम पूरा हो जाएगा। और मॉड्यूलर किचन होने से व्यवस्थाओं में और ज्यादा सुधार होगा।

आउटसोर्स एजेंसी को मिलेगा किचन संचालन का जिम्मा
मौजूदा व्यवस्था में भर्ती होने वाले मरीजों को अस्पताल की ओर से नि:शुल्क खाना उपलब्ध कराया जाता है। लेकिन ओपीडी में आने वाले मरीज और भर्ती मरीजों के परिजनों के लिए खाने की कोई व्यवस्था नहीं होती है, लेकिन नई व्यवस्था में किचन का संचालन करने वाली एजेंसी को इनके लिए कैंटीन संचालन करने का जिम्मा मिलेगा। इसका फायदा अस्पताल स्टाफ को भी होगा।

See also  बांग्लादेशियों के फर्जी पासपोर्ट मामले में 12 अफसर STF के रडार पर, मास्टरमाइंड रियाल के 4 पासपोर्ट मिले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *