Kanker: कोटरी नदी में पलटी नाव, पांच लोग थे सवार; लाखों रुपये का सामान पानी में बहा

कांकेर के सुदूर अंचल बेचाघाट में कोटरी नदी को पार करते समय एक नाव पलट गई। नाव में पांच लोग सवार थे। सभी ने तैरकर अपनी जान बचाई लेकिन नाव में दैनिक उपयोग के लिए लेकर जा रहे समान नाव पलटने से बह गया।

पूरा मामला छोटेबैठिया थाना अंतर्गत का है। ग्रामीण गांव में स्थित किराना दुकान के लिए बांदे से दैनिक उपयोग का समान लेकर सितरम जा रहे थे। रास्ते मे पढ़ने वाले बेचाघाट में स्थित कोटरी नदी में पानी अधिक होने के कारण ग्रामीण नाव से नदी पार कर रहे थे। उसी दौरान यह हादसा हो गया। ग्रामीणों के किराने के दुकान के लिए लिए गए लाखो रुपए के दैनिक उपयोग के समान नदी में बह गए।

See also  विद्युत आपूर्ति को बेहतर बनाने और उपभोक्ता सेवाओं में निरंतरता के लिए ओपन टेंडर की प्रक्रिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *