रायपुर, राज्य शासन ने बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के विकासखंड शंकरगढ़ में खर्रानाला स्टापडेम निर्माण कार्य के लिए प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। योजना की कुल स्वीकृत लागत 3.74 करोड़ रूपये (तीन करोड़ चौहत्तर लाख उन्नीस हजार रुपये) निर्धारित की गई है।
इस योजना का उद्देश्य क्षेत्र में निस्तारी, भू-जल संवर्धन, पेयजल उपलब्धता तथा लगभग 50 हेक्टेयर क्षेत्र में कृषकों द्वारा सिंचाई सुनिश्चित करना है। प्रस्ताव को वित्त एवं योजना विभाग की समिति द्वारा अनुमोदन प्राप्त हुआ तथा तत्पश्चात माननीय मंत्री जी द्वारा प्रशासकीय स्वीकृति दी गई।
राज्य शासन ने निर्देश दिए हैं कि कार्य स्वीकृत राशि और समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए, तकनीकी स्वीकृति प्राप्त करने के बाद ही निविदा आमंत्रित की जाए तथा निविदा प्रक्रिया पारदर्शी रखी जाए। कार्य की गुणवत्ता, वित्तीय अनुशासन और शासकीय नियमों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए।
यह परियोजना क्षेत्र में जल संसाधन विकास, भू-जल संवर्धन और कृषकों की सिंचाई आवश्यकताओं की पूर्ति की दिशा में राज्य शासन का एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।
कोरबा । कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के शहरी एवं दूरस्थ क्षेत्रों…
रायपुर, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका आज लोक भवन में श्पीएम-जनमनश् (प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय…
जशपुर। जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र के धुमाडांड गांव में मंगलवार तड़के एक युवती ने…
कांकेर. छत्तीसगढ़ में आसमान से बरस रही आग से वन्यजीवों का जीवन गंभीर रूप से…
‘अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़े…
गरियाबंद। जिले के फिंगेश्वर विकासखंड स्थित बोरसी में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में…