छत्तीसगढ़

CG : पंचायत की NOC पर निर्माण के लिए मिलेगी रेत …

गरियाबंद। जिले के फिंगेश्वर विकासखंड स्थित बोरसी में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में सुशासन और विकास की झलक देखने को मिली। सुशासन तिहार 2026 के तहत आयोजित इस शिविर में आसपास के 14 गांवों के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे और अपनी समस्याओं, मांगों तथा शिकायतों से संबंधित कुल 1059 आवेदन प्रशासन को सौंपे। इनमें अधिकांश मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों में ग्रामीणों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई और पात्र हितग्राहियों को लाभ भी वितरित किया गया।

कार्यक्रम में राजिम विधायक रोहित साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में सुशासन तिहार का उद्देश्य गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। उन्होंने अवैध मुरूम और रेत उत्खनन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा कि ग्राम पंचायत की एनओसी के आधार पर प्रधानमंत्री आवास और अन्य निर्माण कार्यों के लिए नागरिकों को रेत उपलब्ध कराने की सुविधा दी जाएगी। विधायक ने ग्राम पंचायत टेका के आश्रित ग्राम कपसीडीह को स्वतंत्र राजस्व ग्राम बनाने तथा आने वाले समय में सेम्हराडीह को भी राजस्व ग्राम बनाने के लिए अपनी ओर हरसंभव पहल करने की बात कही। उन्होंने बताया कि जिले में अगले दो वर्षों में लगभग 45 हजार प्रधानमंत्री आवासों का निर्माण किया जाएगा। वहीं किरवई में 50 एकड़ भूमि पर कृषि महाविद्यालय और गरियाबंद में आधुनिक नालंदा परिसर विकसित किया जाएगा। कलेक्टर बीएस उइके ने किसानों को एग्रीस्टेक पंजीयन और भूमि के अनुसार खाद वितरण व्यवस्था की जानकारी दी। शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोदभराई कार्यक्रम, समाज कल्याण विभाग द्वारा व्हीलचेयर वितरण तथा मत्स्य विभाग द्वारा हितग्राहियों को मत्स्य जाल और आइस बॉक्स प्रदान किए गए।

kgnews

Recent Posts

’विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार लाने योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचे’

’विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार लाने योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचे’

रायपुर ’राज्यपाल  डेका ने की पीएम जनमन योजना की समीक्षा’ राज्यपाल  रमेन डेका ने आज…

4 hours ago
वन विभाग में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण

वन विभाग में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण

भोपाल  प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख  शुभरंजन सेन ने भोपाल स्थित वन…

4 hours ago
नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, अपराधियों के…

4 hours ago
अशोकनगर पुलिस की बड़ी सफलता

अशोकनगर पुलिस की बड़ी सफलता

भोपाल  अशोकनगर पुलिस ने तत्परता, संवेदनशीलता एवं पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए मात्र 06…

5 hours ago
सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा माँ शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा माँ शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिंहस्थ : 2028 में 30 किलोमीटर…

5 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भारत भवन में सदानीरा समागम का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भारत भवन में सदानीरा समागम का करेंगे शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बुधवार 27 मई को भारत भवन में 'जल गंगा संवर्धन…

5 hours ago