CG : ‘बस्तर ओलंपिक-2025’ : 25 अक्टूबर से 5 नवम्बर तक होंगी विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताएं

रायपुर, बस्तर संभाग के युवाओं को मुख्य धारा से जोड़ने, उनकी रचनात्मक एवं खेल प्रतिभा को निखारने तथा बस्तर क्षेत्र की जनता का शासन से प्रत्यक्ष संबंध स्थापित करने पिछले वर्ष की भांति इस साल भी “बस्तर ओलंपिक” का आयोजन किया जा रहा है। बस्तर संभाग के सभी जिलों में विकासखंड स्तर से लेकर संभाग स्तर तक इसका आयोजन किया जाएगा। “बस्तर ओलंपिक” में एथलेटिक्स (100 मी., 200 मी., 400 मी., लम्बी कूद, ऊंची कूद, शॉटपुट, डिस्कस-थ्रो, जैवलिन-थ्रो, 4X100 मी. रिले रेस), तीरंदाजी, फुटबॉल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, कराते, वॉलीबॉल तथा महिला सीनियर वर्ग के लिए रस्साकसी सहित जिला स्तर पर हॉकी एवं वेट लिफ्टिंग की स्पर्धाएं होंगी। 

ये प्रतियोगिताएं दो वर्गों – जूनियर वर्ग (14 से 17 वर्ष) बालक-बालिका और सीनियर वर्ग महिला-पुरुष जिसमें आयु सीमा नहीं रखी गई है, में होंगी। विकासखंड स्तर पर चयनित खिलाड़ी जिला स्तरीय स्पर्धाओं में भाग लेंगे। “बस्तर ओलंपिक-2025” के तहत विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताएं 25 अक्टूबर से 5 नवम्बर के बीच होंगी। कांकेर जिले में विकासखंड स्तरीय आयोजन के बाद दो दिनों के भीतर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता प्रतिभागियों के पंजीयन फॉर्म, प्रतिभागियों की सूची, अंक विवरण तथा संबंधित अभिलेख जिला खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, इण्डोर स्टेडियम कांकेर को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

kgnews

Recent Posts

CG : पति-पत्नी गिरफ्तार, 40 लाख की ठगी कर हो गए थे फरार …

CG : पति-पत्नी गिरफ्तार, 40 लाख की ठगी कर हो गए थे फरार …

दुर्ग जिले में निवेश के नाम पर 40 लाख रुपए की ठगी करने वाले पति-पत्नी…

1 minute ago
CG : घायल को लेने लेट से पहुंची 108 एंबुलेंस, मौत के बाद हंगामा …

CG : घायल को लेने लेट से पहुंची 108 एंबुलेंस, मौत के बाद हंगामा …

फरसगांव। ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बड़ेडोगर बेलभाटा में शुक्रवार 19 जून शाम पिकअप और बाइक की…

5 minutes ago
CG : 3 की मौत, ट्रक से जा भिड़ी बाइक …

CG : 3 की मौत, ट्रक से जा भिड़ी बाइक …

सूरजपुर। जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुर गांव में एक भीषण सड़क हादसे में…

12 minutes ago
निर्मला सप्रे दलबदल मामला: हाई कोर्ट में सुनवाई पूरी, जल्द आ सकता है बड़ा फैसला

निर्मला सप्रे दलबदल मामला: हाई कोर्ट में सुनवाई पूरी, जल्द आ सकता है बड़ा फैसला

 जबलपुर  मप्र हाई कोर्ट ने गुरुवार को मध्य प्रदेश की राजनीति से जुड़े बहुचर्चित दलबदल…

58 minutes ago
पाकिस्तानी हैंडलर का खतरनाक प्लान बेनकाब, युवकों को जिम जाने और पासपोर्ट बनवाने के दिए थे निर्देश

पाकिस्तानी हैंडलर का खतरनाक प्लान बेनकाब, युवकों को जिम जाने और पासपोर्ट बनवाने के दिए थे निर्देश

भोपाल  मध्य प्रदेश आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) की जांच में देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों…

1 hour ago
कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…

11 hours ago