CG : 3 की मौत, ट्रक से जा भिड़ी बाइक …
सूरजपुर। जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुर गांव में एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने घटनास्थल पर खड़े ट्रक में आग लगा दी। फिलहाल पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, एक बाइक पर चार युवक सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि चौथा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि हादसे से कुछ समय पहले ट्रक चालक ने एक कार को टक्कर मार दी थी। इसके बाद चालक ट्रक को सड़क पर ही छोड़कर मौके से फरार हो गया। सड़क पर लापरवाही से खड़े ट्रक की वजह से यह दर्दनाक हादसा हुआ। घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। हादसे में तीन युवकों की मौत से नाराज लोगों ने ट्रक में आग लगा दी। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और हालात को शांत कराया।
बैकुंठपुर. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कद्दावर स्थानीय नेता सहित तीन लोगों को 16 जून…
इंदौर. मध्य प्रदेश के आर्थिक और औद्योगिक परिदृश्य को पूरी तरह बदलने के लिए मालवा…
बलौदा बाजार. किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से…
रायपुर. भारत में प्राचीन काल से ही योग हमारी जीवनशैली और संस्कृति का अभिन्न अंग…
रायपुर. प्रशासनिक व्यवस्था में किसी भू-स्वामी की मृत्यु के पश्चात उनके वारिसों के नाम जमीन…
रायपुर. छत्तीसगढ़ के चिकित्सा समुदाय ने राजधानी रायपुर स्थित पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय…