रायपुर
छत्तीसगढ़ शासन के जनसंपर्क विभाग और बस्तर संभाग के सभी जिलों के जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से “बस्तर राइजिंग” नामक विशेष अभियान 8 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। दो सप्ताह तक चलने वाला यह अभियान बस्तर संभाग के सातों जिलों में आयोजित किया जाएगा।
इस अभियान का उद्देश्य बस्तर की सांस्कृतिक, पर्यावरणीय और उद्यमशील क्षमताओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करना है। अभियान के दौरान विशेषज्ञों, युवाओं, शिल्पकारों और स्थानीय समुदायों के बीच संवाद, कार्यशालाएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन किए जाएंगे।
“बस्तर राइजिंग” का कारवां केशकाल, नारायणपुर, कोण्डागांव, सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर, चित्रकोट, बारसूर और जगदलपुर का भ्रमण करेगा। इस दौरान बस्तर की कला, हस्तशिल्प, कृषि, पर्यटन, खेल और शिक्षा से जुड़ी संभावनाओं पर विशेष फोकस किया जाएगा।
अभियान का समापन रायपुर में “हार्मोनी फेस्ट 2025” के रूप में होगा, जिसमें बस्तर की प्रेरक कहानियाँ, नवाचार और सांस्कृतिक विरासत प्रदर्शित की जाएंगी। यह आयोजन “दिल मेला – दिल में ला” थीम पर आधारित होगा।
जांजगीर-चांपा, आदिम जाति कल्याण विभाग जिला जांजगीर-चांपा अंतर्गत संचालित अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति प्री-मैट्रिक…
जांजगीर-चांपा, शासकीय पॉलीटेक्निक जांजगीर में डिप्लोमा पाठ्यक्रम के अंतर्गत सिविल, इलेक्ट्रिकल, केमिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांच…
न के संचालन के लिए ऐसे भवनों का चयन किया जाएगा, जो निर्धारित मानकों एवं…
आधुनिक कृषि तकनीक अपना रहे लालपुर के किसान, बोले- समय पर मिल रही खाद, नई…
कोण्डागांव, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा…
कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु लिखित परीक्षा का आयोजन 05 जुलाई को आवेदन जमा करने…