मनेन्द्रगढ़ : प्रधानमंत्री आवास योजना और बेरोजगारी भत्ता योजना के हितग्राहियों के खाते में राशि अंतरित

कलेक्ट्रेट में आयोजित व्हीसी में कलेक्टर सहित अनेक जनप्रतिनिधि और हितग्राही हुए शामिल

मनेन्द्रगढ़, 30 जून 2023

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने रायपुर निवास कार्यालय से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण और बेरोजगारी भत्ता योजना की तीसरी किस्त की राशि हितग्राहियों के खाते में अंतरित की। इसके साथ ही मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में आवास योजना के 2025 हितग्राहियों के खाते में 6.45 करोड़ और बेरोजगारी भत्ता के 1020 हितग्राहियों के खाते में 25.50 लाख रुपए हस्तांतरित किए गए।
    मुख्यमंत्री बघेल ने दोनों योजनाओं के हितग्राहियों को उनके खाते में राशि जमा होने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने विभिन्न जिलों के हितग्राहियों से वर्चुली चर्चा भी की। उन्होंने कहा कि हमने अपने वादे के मुताबिक शिक्षित बेरोजगार युवकों को उनकी योग्यता के अनुसार शासकीय नौकरी के लिए विभिन्न विभागों में विज्ञापन जारी करने के साथ ही प्रतियोगित परीक्षाएं शुरू कर दिए हैं। अभी परीक्षाएं चल रही है। साथ ही बेरोजगारी भत्ता प्राप्त युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिलाकर उन्हें प्लेसमेंट किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत विभिन्न वर्ग के हितग्राहियों को किस्तों में जारी किए गए राशि की जानकारी देते हुए कहा कि हमने सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 कराया है, अभी इसका एनालिसिस चल रहा है। सर्वे के अनुसार आवासहीन लोगों को उनकी पात्रता के अनुसार आवास उपलब्ध कराने योजना बनाएंगे।
    कलेक्ट्रेट के एनआईसी सभाकक्ष में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कलेक्टर नरेंद्र कुमार दुग्गा, जनपद अध्यक्ष भरतपुर राजकुमारी बैगा, जनपद उपाध्यक्ष मनेंद्रगढ़ राजेश साहू, रोजगार अधिकारी अंजुम अफ़रोज़, तीनों जनपद पंचायतों के सीईओ सहित अनेक हितग्राही उपस्थित थे।

See also  CG : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करहीभदर में एंटी रेबीज वैक्सीन समुचित मात्रा में उपलब्ध

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *