कर्मचारी चयन मंडल में 27% से 14% रह गया OBC आरक्षण

भोपाल

मध्यप्रदेश में कर्मचारी चयन मंडल भोपाल द्वारा समूह तीन उपयंत्री, मानचित्रकार और समयपाल एवं समकक्ष पदों की संयुक्त परीक्षा और आईटीआई में प्रशिक्षण अधिकारियों के चयन के लिए आयोजित परीक्षा में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण को राज्य सरकार ने 27 फीसदी की जगह 14 फीसदी पर ही नियुक्तियां करने का निर्णय लिया है। उच्च न्यायालय में दायर याचिका में पारित आदेश के चलते सरकार को ओबीसी आरक्षण घटाना पड़ा है।

कर्मचारी चयन मंडल ने आईटीआई में प्रशिक्षण अधिकारियों की भर्ती के लिए चयन परीक्षा आयोजित कर दो जनवरी 2023 को परिणाम घोषित किया था। उच्च न्यायालय खंडपीठ द्वारा पांच अप्रैल और आठ मई 2023 को जारी अंतरिम आदेश के माध्यम से अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु आरक्षण की सीमा चौदह प्रतिशत तय कर दी है। समूह तीन की परीक्षाओं के संबंध में भी इसी तरह के निर्देश जारी किए गए है। इस पर महाधिवक्ता कार्यालय से विधिक अभिमत लिया गया था। कर्मचारी चयन मंडल द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण का लाभ देते हुए परिणाम घोषित कर विभागों को सूचित किया जा चुका है। अब इसमें से 87 फीसदी रिक्त पदों पर ही नियुक्त्यिां की जाएंगी। इसमें सोलह प्रतिशत अनुसूचित जाति, बीस प्रतिशत अनुसूचित जनजाति, चौदह प्रतिशत अन्य पिछड़ा वर्ग और दस प्रतिशत आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग तथा 27 प्रतिशत अनारक्षित वर्ग के लिए रहेगी इस पर ही नियुक्ति आदेश जारी होंगे।

13% पदों के लिए दो अलग-अलग सूची बनेगी
शेष तेरह प्रतिशत पदों के लिए दो अलग-अलग सूचियां बनेंगी जिसमें एक अन्य पिछड़ा वर्ग संवर्ग के शेष तेरह प्रतिशत बचे अभ्यर्थियों के लिए होगी जिनके नाम चयन के बाद कर्मचारी चयन मंडल ने विभाग को उपलब्ध कराए थे परन्तु अन्य पिछड़ा वर्ग   परन्तु अन्य पिछड़ा वर्ग को आरक्षण 27 की जगह 14 प्रतिशत करने से शेष रह गए है।

कोर्ट के डिसीजन पर होगी 13% पदों पर नियुक्ति
प्रथम सूची में शेष तेरह प्रतिशत ओबीसी के अभ्यर्थियों की संख्या के बराबर दूसरी अनारक्षित वर्ग की कर्मचारी चयन मंडल द्वारा उपलब्ध अनारक्षित वर्ग की प्रतीक्षा सूची से मेरिट के क्रम में बनाई जाएगी। इस प्रकार दूसरी सूची में उम्मीदवार ओबीसी और अनारक्षित वर्ग के प्रतीक्षा सूची में शामिल रह सकते है। न्यायालय के अंतिम निर्णय के आधार पर शेष तेरह प्रतिशत पदों पर नियुक्ति का निर्णय लिया जाएगा।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG : नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 31 जुलाई तक कर सकते है निःशुल्क ऑनलाइन पंजीयन …

CG : नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 31 जुलाई तक कर सकते है निःशुल्क ऑनलाइन पंजीयन …

पीएम स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, केनापारा बैकुण्ठपुर, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए…

21 seconds ago
CG : नारायणपुर का नया सवेरा : ईंट-गारे के भवनों से लिखी जा रही ग्रामीण सशक्तिकरण की नई इबारत

CG : नारायणपुर का नया सवेरा : ईंट-गारे के भवनों से लिखी जा रही ग्रामीण सशक्तिकरण की नई इबारत

रायपुर, बस्तर अंचल का नारायणपुर जिला आज बदलाव की एक जीवंत मिसाल बनकर उभर रहा…

48 seconds ago
CG : दो मालवाहक को पुलिस ने किया जब्त, 28 लाख का कबाड़ जब्त …

CG : दो मालवाहक को पुलिस ने किया जब्त, 28 लाख का कबाड़ जब्त …

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में संचालित "ऑपरेशन…

8 minutes ago
खरगोन की पहली महिला DIG बनीं सिमाला प्रसाद, पदभार संभालते ही अवैध हथियार और गांजा खेती पर सख्ती के संकेत

खरगोन की पहली महिला DIG बनीं सिमाला प्रसाद, पदभार संभालते ही अवैध हथियार और गांजा खेती पर सख्ती के संकेत

खरगोन खरगोन में निमाड़ रेंज की पहली महिला डीआईजी सिमाला प्रसाद ने शुक्रवार को अपना…

52 minutes ago
CG High Court: ऑयल कंपनी का अनुबंध रद्द करना सही, लेकिन देरी पर कोर्ट ने लगाया जुर्माना

CG High Court: ऑयल कंपनी का अनुबंध रद्द करना सही, लेकिन देरी पर कोर्ट ने लगाया जुर्माना

बिलासपुर. हाईकोर्ट ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) द्वारा एक महिला आवेदक का प्रारंभिक अनुबंध…

1 hour ago
CG : जमीन विवाद में तलवार लहराया, सूरजपुर से बड़ा मामला आया सामने …

CG : जमीन विवाद में तलवार लहराया, सूरजपुर से बड़ा मामला आया सामने …

सूरजपुर। जिले के बसदेई चौकी क्षेत्र के ग्राम बांसपारा में खेती और जमीन विवाद को…

2 hours ago