पीएम स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, केनापारा बैकुण्ठपुर, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक एवं पात्र छात्र 31 जुलाई 2026 तक आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपना ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 28 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
प्रवेश के लिए पात्रता के अनुसार छात्र वर्तमान में किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 5वीं में अध्ययनरत होना चाहिए। वहीं छात्र की जन्मतिथि 01 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के मध्य (दोनों तिथियां सम्मिलित) होनी चाहिए।
योग्य छात्र इंटरनेट सुविधा वाले कंप्यूटर अथवा मोबाइल के माध्यम से स्वयं ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) अथवा लोक सेवा केंद्र के माध्यम से भी आवेदन की सुविधा उपलब्ध है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क रखी गई है।
अधिक जानकारी एवं ऑनलाइन आवेदन के लिए अभ्यर्थी www-navodaya-gov-in तथा https:@@cbseitms-rcil-gov-in@nvs के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की पहल से ग्रामीणों को मिलेगा स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल, जल…
अम्बिकापुर : अपर कलेक्टर सरगुजा द्वारा प्राकृतिक आपदा में मृतक के वारिस को 4 लाख…
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश के शहरों एवं नगरों…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में दूरस्थ वनांचल गांवों तक पहुंच रही बुनियादी सुविधाएं…
रायपुर : कहावत है कि जहाँ चाह होती है, वहाँ राह अपने आप बन जाती…
रायपुर : छत्तीसगढ़ में ग्रामीण पेयजल योजनाओं की दीर्घकालिक स्थिरता और सुचारू संचालन को लेकर…