दुर्ग। जिले में करवा चौथ के दिन खूनी वारदात हुई है. शुक्रवार की देर रात एक युवक की हत्या कर दी गई है. सुबह मोहलई बिजली ऑफिस के सामने जब शव को राहगीरों ने देखा तब पुलिस को सूचना दी. मृतक की पहचान शिवपारा दुर्ग निवासी 35 वर्षीय अनिल यादव के रूप में हुई है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. क्योंकि मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं. दरअसल, घटना दुर्ग के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहलई क्षेत्र की है. अनिल यादव की दो बेटियां हैं. पीड़ित परिवार का कहना है कि अनिल शुक्रवार रात करीब 11 बजे घर से निकला था और वापस नहीं लौटा. करवा चौथ का दिन होने के कारण पत्नी देर रात तक उसका इंतजार करती रही. बताया जा रहा है कि अनिल ई-रिक्शा चलाने के साथ साथ पेंटिंग का ठेका लेकर काम करता था.
शनिवार सुबह अनिल के शव मिलने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. हालांकि पुलिस ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट होने की बात कही है. घटनास्थल से पुलिस को एक एक्टिवा स्कूटी भी मिली है, जिसे जब्त कर थाने ले जाया गया है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ भी कर रही है. घटनास्थल की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है.
लोक निर्माण से लोक कल्याण नवाचार से नव निर्माण तक : 2.5 वर्षों में लोक…
भोपाल मध्यप्रदेश के 3 प्रमुख सचिव (पीएस), 2 संभागायुक्त और 10 कलेलटरों पर तबादले की…
रायपुर. अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर 23 जून को छत्तीसगढ़ में खेल और पर्यावरण…
रायपुर. प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज…
रायपुर. छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीएसआईडीसी) की 161वीं संचालक मंडल बैठक आज सोमवार…
रायपुर. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने नगरीय निकायों के कार्यों…