CG : कुएं में मिला नाबालिक का तैरता हुआ शव…

बलरामपुर। कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 5 से एक सनसनी फैलानी वाली खबर सामने आयी है। शुक्रवार की सुबह एक किशोरी का शव गांव के एक पुराने कुएं में तैरता हुआ पाया गया।

मृतका की पहचान 16 वर्षीय नीलम यादव के रूप में हुईए जो एक स्थानीय स्कूल में पढ़ाई करती थी। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसारए सुबह ग्रामीणों ने कुएं के पास स्कूल यूनिफॉर्म जैसा कुछ देखा पास जाने पर उनको वहां कुँए में शव दिखा। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। कुसमी थाने की टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालने की कार्रवाई की। शुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि नीलम पिछले शाम से ही घर से लापता थी लेकिन परिजनों को लगा कि वो पड़ोस में गई होगी। पुलिस फिलहाल इस मामले को आत्महत्या मानकर जांच कर रही है लेकिन अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। नीलम की उम्र और पारिवारिक पृष्ठभूमि को देखते हुए पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों से पूछताछ की जा रही है और स्कूल और सहेलियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : बारिश पूर्व सड़कों की मरम्मत जरूरी…

राजनांदगांव : बारिश पूर्व सड़कों की मरम्मत जरूरी…

राजनांदगांव | शहर की कई प्रमुख और आंतरिक सड़कों पर सीजन की एक दो बारिश…

35 minutes ago
राजनांदगांव : ग्रामीण सड़कों पर झाड़ियां हर मोड़ पर हादसे का खतरा…

राजनांदगांव : ग्रामीण सड़कों पर झाड़ियां हर मोड़ पर हादसे का खतरा…

राजनांदगांव| जिले के कई गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ने वाली सड़कों के दोनों ओर…

39 minutes ago
CG : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने एटीआर क्षेत्र के गांवों में लगाई जनचौपाल…

CG : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने एटीआर क्षेत्र के गांवों में लगाई जनचौपाल…

ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश 20 लाख से अधिक…

1 hour ago
CG : एनएमईओ योजना के तहत कोटमीकला में 25 किसानों को वितरित किया गया मूंगफली बीज

CG : एनएमईओ योजना के तहत कोटमीकला में 25 किसानों को वितरित किया गया मूंगफली बीज

गौरेला पेंड्रा मरवाही, पेंड्रा विकासखंड के ग्राम कोटमीकला में भारत सरकार की राष्ट्रीय खाद्य तेल…

1 hour ago
CG : पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत 05 वर्ष तक बच्चों को दी गई पोलियो की खुराक

CG : पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत 05 वर्ष तक बच्चों को दी गई पोलियो की खुराक

जिले में 76,544 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने का लक्ष्य उत्तर बस्तर कांकेर, पल्स पोलियो…

1 hour ago