Rajnandgaon : 400 गांव की महिलाओं ने जल संरक्षण का उठाया कदम…

राजनांदगांव, जिले के 400 गांवों की लगभग 50 हजार से ज्यादा महिलाओं ने पानी बचाने कदम उठाया है। तेज धूप और भीषण गर्मी में महिलाएं गांव में बोरी बंधन कर रही ताकि बारिश के पानी को स्टोर किया जा सके। अब गांव के भू.जल स्तर में सुधार होता जा रहा है। बीती गर्मी में कई गांव जल संकट के दौर से गुजर थे। भू.जल स्तर कई फीट नीचे चला गया। इससे बोर और हैंडपंप से पानी आना बंद हो गया। गंभीर स्थिति को देख समूह की कुछ महिलाओं ने बारिश का पानी बचाने और भूजल स्तर को रिचार्ज करने कुछ पुरानी तकनीकों का इस्तेमाल किया।

गांव के जिन नालों से बारिश में पानी फिजूल बह रहा थाए वहां सीमेंट की खाली बोरियों में रेत भरकर बोरी बंधन बनाया। ताकि पानी को अधिक से अधिक ​िहस्से में स्टोर किया जा सके। महिला समूह ने अपने आस.पास के गांव में इसके लिए दूसरी महिलाओं को जागरुक करने प्रयास किया। जिले के करीब 400 गांव में अभियान ने व्यापक रुप लिया। करीब 50 हजार महिलाएं स्वस्फूर्त अभियान का हिस्सा बनी और गांव.गांव में ब​ारिश का पानी बचाने और भू.जल स्तर को बेहतर बनाने के लिए बोरी बंधान का कार्य शुरू कर दिया गया।

सेमी​ क्रिटिकल जोन में आए थे जिले के कई गांव केंद्रीय जल बोर्ड की टीम ने जिले के 3 ब्लॉक राजनांदगांव डोंगरगांव और डोंगरगढ़ को वाटर लेवल के लिहाज से सेमी क्रिटिकल जोन घोषित किया था। यहां वाटर लेवल में तेजी से गिरावट हुई है। जिससे गर्मी में कई गांव में पानी की समस्या खड़ी हो गई वहीं तालाब भी सूख गए। आने वाले सालों में समस्या और भयानक रुप ले सकती थी। जिसे देख महिला समूह की सदस्यों ने बारिश में पानी बचाने यह महा अभियान शुरु ​किया। 50 हजार से अधिक महिलाएं जुट गई।

गांवों में बने मकानों में हार्वेस्टिंग सिस्टम जरूरी महिला समूह की सदस्यों ने पानी बचाने जागरुकता अभियान चलाया। गांवों में यात्रा निकालकर जल संकट की जानकारी दी। संरक्षण के तकनीकों को समझाया गांवों में बनने वाले मकानों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की अनिवार्यता को समझाया गया। गांव के जल स्रोतों को संरक्षित करने महिलाएं जुट गई। बारिश आने के पहले ही गांव.गांव में बोरी बंधन सोख्ता गड्‌ढा वाटर रिचार्ज सिस्टम के पारंपरिक तरीकों को अपनाया। बारिश का पानी अब फिजूल नहीं बह रहा।

kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

6 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

6 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

7 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

7 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

7 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

7 hours ago