धमतरी : जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में ली गई मतदाता जागरूकता की शपथ

स्वास्थ्य विभाग की बैठकों और कार्यक्रमों में स्वीप गतिविधि को जोड़ने के सीएचएमओ ने दिए निर्देश

धमतरी 01 जुलाई 2023

 जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक गत दिनों मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में आहूत की गई। इस मौके पर स्वीप नोडल अधिकारी और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रोक्तिमा यादव के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉण्एसण्केण्मण्डल ने उपस्थित चिकित्सकोंए अधिकारी और कर्मचारियों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। उन्होंने साथ ही निर्देशित किया कि स्वास्थ्य विभाग की किसी भी तरह की बैठक और कार्यक्रमों में विभागीय कार्यों की जानकारी के साथ ही स्वीप गतिविधियों का भी प्रचार किया जाए। विभाग के सभी पत्राचारों में मतदान करने संबंधी संदेश दिया जाए। साथ ही मैदानी कार्यक्रमोंए टीकाकरण बूथोंए साप्ताहिक सेक्टर बैठकों के दौरान लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग व शत्.प्रतिशत मतदान करने के लिए जागरूक करने के निर्देश डॉण्मंडल ने दिए।

See also  संवेदनशील सुशासन की सशक्त मिसालः पक्षाघात से पीडि़त दिव्यांग महिला के घर पहुंची आधार सेवा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जनकेंद्रित शासन व्यवस्था का दिखा मानवीय चेहरा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *