भिलाई के साहू दम्पति ने मानवता की भलाई के लिए किया देहदान

 मानवता की भलाई के लिए देहदान की अनुकरणीय मिसाल कायम करने वालों में भिलाई के समीपस्त ग्राम खेरथा के साहू दंपत्ति का नाम भी शामिल हो गया है। शासकीय आयुर्वेदिक कॉलेज रायपुर को मरणोपरांत अपना मृत देह दान करने की वसीयत लिखने वाले केदार साहू और उनकी पत्नी रेवती साहू ने प्रनाम के अध्यक्ष पवन केसवानी की काउंसलिंग के माध्यम से देहदान किया। देहदानी साहू दंपत्ति ने एक दुसरे की वसीयत में साक्षी रिश्तेदार के रूप में हस्ताक्षर किया। इस दौरान प्रनाम के अध्यक्ष पवन केसवानी के अलावा संस्थापक सदस्य बी सुग्रीव एवं संजीत सोनी ने देहदान हेतु विशेष सहभागिता प्रदान की।

See also  नई लेदरी में गूंजा नात-ए-पाक का पैगाम, मोहब्बत और भाईचारे से रोशन हुईं गलियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *