नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) के प्रभावितों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री जिला राहत कोष राजनांदगांव में 11 अप्रैल 2020 को एक लाख 48 हजार 200 रूपए प्राप्त हुए। जिसमें कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग राजनांदगांव द्वारा 72 हजार 100 रूपए, प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल पेण्ड्री राजनांदगांव द्वारा 10 हजार रूपए, हितुराज/विनय साहू वार्ड नंबर 1 बजरंगपुर-नवागांव राजनांदगांव द्वारा एक हजार रूपए तथा श्री ऋतुराज आत्मज श्री विनय साहू वार्ड नंबर 1 बजरंगपुर-नवागांव राजनांदगांव एक हजार रूपए नगद तथा श्री एमएल भलावी कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग राजनांदगांव द्वारा 21 हजार रूपए, श्री चन्द्रेश कुमार राजनांदगांव द्वारा 11 हजार रूपए, श्री एसआर नागेश्वर सहायक अभियंता जल संसाधन संभाग राजनांदगांव द्वारा 10 हजार रूपए, श्री बीएस बैस सेवानिवृत्त प्रयोगशाला टेक्निशियन शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव द्वारा 5 हजार 100 रूपए, श्री आरएस राठौर सहायक अभियंता जल संसाधान संभाग राजनांदगांव द्वारा 5 हजार रूपए, सुश्री चन्द्र किरण रामटेके उप अभियंता जल संसाधन संभाग राजनांदगांव द्वारा 5 हजार रूपए, जय श्री राम बोरवेल्स पम्प एण्ड सेनेटरी राजनांदगांव द्वारा 5 हजार रूपए, श्री एसआर ताम्रकर सहायक अभियंता जल संसाधन संभाग राजनांदगांव द्वारा 2 हजार रूपए का चेक प्राप्त हुआ।