CG : सरस्वती सायकल वितरण योजना: शिक्षा को मिलेगा नया संबल

पीएमश्री बी.आर.साव स्कूल में 73 छात्राओं को दी गई सरस्वती साइकिल

साइकिल से शिक्षा की राह बनेगी आसानः केन्द्रीय राज्यमंत्री साहू

रायपुर, सरस्वती साइकिल योजना के तहत आज जिला मुख्यालय मुंगेली स्थित पीएमश्री बी.आर.साव शासकीय हिंदी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 73 छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरित की गई। समारोह में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू सहित स्थानीय विधायक पुन्नूलाल मोहले, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन किया गया।

इस अवसर पर केन्द्रीय राज्यमंत्री साहू ने कहा कि साइकिल से शिक्षा की राह आसान बनेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का उद्देश्य हर विद्यार्थी तक शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करना है। उन्होंने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई कर नाम रोशन करने प्रोत्साहित किया। विधायक मोहले ने भी विद्यार्थियों को पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने प्रेरित किया। इस दौरान गणमान्य नागरिक दीनानाथ केशरवानी, नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला एवं उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे। विद्यालय के प्राचार्य और शिक्षकों की उपस्थिति में साइकिल वितरण से छात्राओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

kgnews

Recent Posts

CG : छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश कल से जारी, आज कहीं-कहीं तेज बारिश होने का अलर्ट …

CG : छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश कल से जारी, आज कहीं-कहीं तेज बारिश होने का अलर्ट …

रायपुर/दिल्ली। दिल्ली में भीषण गर्मी और उमस के बाद आखिरकार मॉनसून ने दस्तक दे दी…

7 minutes ago
CG : हाईकोर्ट ने स्कूलों में मंत्रोच्चार करने की अनुमति दी …

CG : हाईकोर्ट ने स्कूलों में मंत्रोच्चार करने की अनुमति दी …

रायपुर। छत्तीसगढ़ के शासकीय शालाओं में मंत्र एवं प्रार्थना संबंधी राज्य शासन के आदेश को…

15 minutes ago
CG : विशेष लोक अदालत का आयोजन 21, 22 और 23 अगस्त को …

CG : विशेष लोक अदालत का आयोजन 21, 22 और 23 अगस्त को …

बिलासपुर। उच्चतम न्यायालय द्वारा न्याय को सरल एवं सुलभ तरीके से घर-घर तक पहुँचाने तथा…

22 minutes ago
CG : किसान समेत 2 ने किया सुसाइड …

CG : किसान समेत 2 ने किया सुसाइड …

धमतरी। जिले में आत्महत्या की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। तीन दिन पहले एक…

27 minutes ago
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के “संपर्क अभियान 2026” को मिली बड़ी सफलता

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के “संपर्क अभियान 2026” को मिली बड़ी सफलता

भोपाल  बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं को उनके घर के नजदीक ही निराकरण करने के उद्देश्य…

33 minutes ago
CG : लाइनमैन सस्पेंड, कृषि पंप कनेक्शन के नाम पर किया था अवैध वसूली …

CG : लाइनमैन सस्पेंड, कृषि पंप कनेक्शन के नाम पर किया था अवैध वसूली …

अंबिकापुर। कृषि पंप विद्युत कनेक्शन एवं ट्रांसफॉर्मर लगाने के नाम पर अवैध वसूली करने के…

35 minutes ago