छत्तीसगढ़

CG : लाइनमैन सस्पेंड, कृषि पंप कनेक्शन के नाम पर किया था अवैध वसूली …

अंबिकापुर। कृषि पंप विद्युत कनेक्शन एवं ट्रांसफॉर्मर लगाने के नाम पर अवैध वसूली करने के मामले में कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग द्वारा लाइनमैन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत महारानीपुर (देऊरपारा) बेलडांड़ के किसानों द्वारा शिकायत की गई थी कि राजापुर वितरण केंद्र में पदस्थ लाइनमैन चन्द्रकुमार सिदार द्वारा सिंचाई के लिए कृषि पंप विद्युत कनेक्शन एवं ट्रांसफॉर्मर लगाने के नाम पर 7 हजार रुपए तथा उससे अधिक की राशि वसूल रहे हैं।

शिकायत की जांच में आरोप सही पाए गए। जांच रिपोर्ट में सामने आया कि परि. श्रेणी-1 (ला.) चन्द्रकुमार सिदार ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए महारानीपुर के देऊरपारा एवं चिड़ापारा के ग्रामीणों से कृषि पंप कनेक्शन के नाम पर अवैध रूप से राशि की वसूली की है। कार्यपालन यंत्री (सं/सं) संभाग अंबिकापुर ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के प्रावधानों के उल्लंघन एवं कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही बरतने पर चन्द्रकुमार सिदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय बलरामपुर वितरण केंद्र निर्धारित किया गया है।

kgnews

Recent Posts

CG : रायगढ़ में सड़क हादसे, दो की मौत …

CG : रायगढ़ में सड़क हादसे, दो की मौत …

रायगढ़। जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में 2 लोगों की मौत हो गई। एक मामले…

6 minutes ago
CG : किसानों के लिए बड़ी राहत : अब खरीफ सीजन में पिछले वर्ष के बराबर मिलेगा यूरिया …

CG : किसानों के लिए बड़ी राहत : अब खरीफ सीजन में पिछले वर्ष के बराबर मिलेगा यूरिया …

रायपुर : खरीफ सीजन के दौरान किसानों को पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने के…

19 minutes ago
CG : कोरबा को मिली 37.28 करोड़ रूपए की ऐतिहासिक सौगात, 15वें वित्त आयोग अंतर्गत 116 विकास कार्यों को स्वीकृति …

CG : कोरबा को मिली 37.28 करोड़ रूपए की ऐतिहासिक सौगात, 15वें वित्त आयोग अंतर्गत 116 विकास कार्यों को स्वीकृति …

रायपुर : हर गली पक्की बने, कहीं जलभराव न हो और कोरबा एक सुव्यवस्थित एवं…

23 minutes ago
इंदौर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पति से अलग रह रही गर्भवती महिला को गर्भपात की अनुमति

इंदौर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पति से अलग रह रही गर्भवती महिला को गर्भपात की अनुमति

इंदौर  इंदौर हाई कोर्ट ने एक महिला को गर्भपात कराने की अनुमति दे दी है.…

23 minutes ago
CG : बंदूक छोड़ी, सम्मान पाया : आत्मसमर्पण के बाद कमलू राम नुरेटी का पक्का आशियाना हुआ साकार …

CG : बंदूक छोड़ी, सम्मान पाया : आत्मसमर्पण के बाद कमलू राम नुरेटी का पक्का आशियाना हुआ साकार …

रायपुर : हिंसा की राह छोड़ जब कोई मुख्यधारा में लौटता है, तो न सिर्फ…

27 minutes ago
CG : मुर्गी पालन, मशरूम उत्पादन और चटिया मिल से संवरी लच्छंतीन बाई की जिंदगी …

CG : मुर्गी पालन, मशरूम उत्पादन और चटिया मिल से संवरी लच्छंतीन बाई की जिंदगी …

उत्तर बस्तर कांकेर : बिहान (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) से जिले के स्व-सहायता समूह की…

41 minutes ago