Baloda Bazar: युवती का शव मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलि

बलौदाबाजार के पलारी थाना अंतर्गत ग्राम कोडिया के मुक्तिधाम में एक 26 वर्षीय युवती का शव मिला है। शव मिलने की सूचना मिलते ही पूरी इलाके में सनसनी फैल गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

जानकारी के मुताबिक, युवती का शव गांव के मुक्तिधाम के पास छोटे से गड्ढे के पास पड़ा मिला है। शव दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। युवती ने काले रंग का जींस ओर काला टी शर्ट पहनी हुई है। शव शव के पास एक कपड़े का बैग भी रखा हुआ मिला है। पलारी थाना पुलिस जांच में जुटी है।

See also  लोक भवन में गूंजा अपनत्व का संदेश, दिव्यांग बच्चों ने राज्यपाल रमेन डेका को बांधा रक्षा सूत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *